देश

‘मुझे नरेंदर नाम से ही नफरत…!’ पाकिस्तानी बाक्सर का ये कारनामा सुन पीएम मोदी ने लगाए ठहाके

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के मुक्केबाजों ने रिंग के भीतर अपनी मुक्कों की ताकत से इतिहास रच दिया. 13 गोल्ड समेत कुल 39 मेडल जीतकर स्वदेश लौटे देश के हीरो-हीरोइनों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास मुलाकात की.

इस दौरान 90 किलोग्राम कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतने वाले भारतीय मुक्केबाज़ नरेंदर ने पीएम मोदी के सामने पाकिस्तान से जुड़ा एक ऐसा अतरंगी और मजेदार किस्सा सुनाया कि खुद प्रधानमंत्री भी जोर-जोर से हंसने लगे.

 

मुक्केबाज़ नरेंदर ने पीएम को क्या बताया?(Boxer Narendra Funny Story)

पीएम मोदी से बातचीत के दौरान मुक्केबाज़ नरेंदर ने साल 2015 के ‘वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स’ का एक खौफनाक और थ्रिलिंग किस्सा शेयर किया. नरेंदर ने बताया कि जब वे इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने गए, तो उनका पहला ही मुकाबला एक पाकिस्तानी मुक्केबाज़ से हो गया. मैच से ठीक पहले भारतीय सेना के आला अधिकारियों का फोन आया और साफ हिदायत दी गई कि चाहे रिंग में कुछ भी हो जाए, लेकिन पाकिस्तान से हारकर नहीं आना है.

रिंग में चले थे दनादन मुक्के

रिंग उतरते ही मुकाबला बेहद खूनी और कांटे का हो गया. नरेंदर ने पहला बाउट 4-1 से अपने नाम कर लिया. लेकिन दूसरे बाउट में पाकिस्तानी मुक्केबाज़ ने जोरदार पलटावार किया. कड़े संघर्ष के बीच नरेंदर ने दूसरा बाउट भी 3-2 से जीत तो लिया, लेकिन खेल-खेल में दोनों मुक्केबाजों के सिर आपस में इतनी जोर से टकराए कि दोनों के कट लग गए और खून बहने लगा. मैच खत्म होते ही दोनों बॉक्सर को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

यह भी पढ़ें: रांची में बड़ा दिन! 17वें दिन क्यों भड़के छात्र? जानिए 5 घंटे की बैठक में कहां फंसा पेंच, आज होगा ‘विधानसभा कूच’

क्या था पूरा मामला?

अस्पताल के बेड पर जब भारतीय और पाकिस्तानी बॉक्सर आमने-सामने आए, तो माहौल थोड़ा हल्का हुआ. बता दें नरेंदर के साथ गए भारतीय सेना के कोच का नाम ‘नरेंदर राणा’ था और ठीक एक साल पहले यानी 2014 में देश के प्रधानमंत्री भी ‘नरेंद्र मोदी’ बने थे. इस बीच पाकिस्तानी बॉक्सर ने भारतीय मुक्केबाज़ की तरफ देखा और झुंझलाते हुए कहा कि “भाई, एक बात कहूं? तेरा नाम नरेंदर है, तेरे कोच का नाम नरेंदर है और तुम्हारे प्रधानमंत्री का नाम भी नरेंद्र है… मुझे तो अब ‘नरेंदर’ नाम से ही नफरत हो गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

1 hour ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

2 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

2 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

3 hours ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

3 hours ago