देश

‘नशा-मुक्त युवा ही देश की असली ताकत’, पीएम मोदी का Gen-Z को सबसे बड़ा संदेश

Nasha Mukt Yuva Campaign: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (2 अगस्त) को देशव्यापी ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान की शुरुआत करते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और देश निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया. इस अभियान के शुभारंभ के मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में युवा डिजिटल माध्यम से जुड़े. कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन से पहले लाखों युवाओं ने एक साथ नशामुक्त भारत बनाने की शपथ भी ली.

अपने संबोधन की शुरुआत में पीएम ने कहा कि यह केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि पूरे देश का सामूहिक संकल्प है. उन्होंने बताया कि देशभर के 28 हजार से अधिक स्थानों से एक करोड़ से ज्यादा युवा इस अभियान का हिस्सा बने हैं. उनके अनुसार, जब देश ने विकसित भारत बनने का लक्ष्य तय किया है, तब यह भी जरूरी है कि देश का युवा शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहे तथा नशे जैसी बुरी आदतों से पूरी तरह दूर रहे.

नशे को हराने वाला युवा समाज का प्रेरणास्रोत

पीएम मोदी ने कहा कि हर परिवार, हर शिक्षक और समाज के हर जिम्मेदार व्यक्ति की भूमिका युवाओं को नशे से बचाने में बेहद महत्वपूर्ण है. उन्होंने कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों के प्रोफेसरों से विशेष अपील करते हुए कहा कि वे अपने परिसरों में नशे के खिलाफ लगातार जागरूकता अभियान चलाएं और जरूरतमंद युवाओं को सही रास्ता दिखाएं.

उन्होंने यह भी कहा कि जो युवा नशे की लत से बाहर निकलकर नई जिंदगी शुरू करता है, वह किसी योद्धा से कम नहीं होता. ऐसे लोगों को समाज में सम्मान मिलना चाहिए, क्योंकि उनका अतीत उनकी पहचान नहीं बन सकता. प्रधानमंत्री ने भरोसा दिलाया कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई जारी रखेगी.

धार्मिक और सामाजिक संगठन बने अभियान का हिस्सा

इस अभियान में कई प्रमुख आध्यात्मिक और सामाजिक संगठनों ने भी भागीदारी निभाई. कार्यक्रम में पूज्य अम्मा, श्री श्री रविशंकर, पूज्य दाजी, डॉ. चिन्मय पंड्या और स्वामी ब्रह्मविहारीजी जैसे आध्यात्मिक गुरु मौजूद रहे. इसके अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल और अन्य जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम से जुड़े.

सरकार के अनुसार, इस पहल में 125 से अधिक आध्यात्मिक संस्थाएं, स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, सामाजिक संगठन और औद्योगिक संस्थाएं सहयोग कर रही हैं. ब्रह्माकुमारी, इस्कॉन, चिन्मय मिशन और ऑरोविले जैसे संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया.

100 सप्ताह तक चलेगा अभियान

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी इस अभियान की जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि यह केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि अगले 100 सप्ताह तक चलने वाला जनभागीदारी अभियान होगा. हर रविवार देशभर में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिनका उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और समाज को इस मुहिम से जोड़ना होगा.


ये भी पढ़ें: गृह मंत्री अमित शाह ने स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया को किया नमन, जानें कौन थे वे?


उन्होंने बताया कि इस अभियान में MY Bharat, NSS के स्वयंसेवक, स्कूल-कॉलेज, विश्वविद्यालय, युवा क्लब, गैर-सरकारी संगठन और विभिन्न आध्यात्मिक संस्थाएं सक्रिय रूप से भाग लेंगी. प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि जब समाज, परिवार, शिक्षण संस्थान और सरकार मिलकर काम करेंगे, तभी भारत को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकेगा और विकसित भारत का सपना भी तेजी से साकार होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

World Mental Health Day: डिप्रेशन और तनाव को कोसों दूर रखेगा बस रोज का ये छोटा सा नियम

Meditation Benefits: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जानिए कैसे नियमित ध्यान आपके मानसिक तनाव को…

6 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में धारा 163 लागू: त्योहारों पर पुलिस का कड़ा पहरा, घर से निकलने से पहले जान लें क्या हैं पाबंदियां

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में त्योहारों के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट…

10 minutes ago

लाहौर बना महिलाओं के लिए ‘डेंजर जोन’: 8 महीने में रेप के 498 मामले दर्ज, हर 6 घंटे में एक महिला शिकार

अल्पसंख्यक अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था 'वॉयस ऑफ पाकिस्तान माइनॉरिटी' की रिपोर्ट के…

23 minutes ago

Dhruv Rathee Detain: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले प्रशासन का बड़ा क्रैकडाउन, हिरासत में लिये गए जर्मनी से लौटे यूट्यूबर ध्रुव राठी

Dhruv Rathee Detained: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और यूट्यूबर ध्रुव राठी को जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले…

28 minutes ago

चीन में चुप्पी, तो भारत में बवाल क्यों? स्टारलिंक मामले में Elon Musk से पूछे जा रहे सवाल

Elon Musk Starlink Controversy: भारत में Starlink की मंजूरी और कारोबारी प्रतिस्पर्धा को लेकर बहस…

38 minutes ago

टूटी गाड़ियां, फूटे शीशे और छतों में हो गए छेद! हरिद्वार में झमाझम गिरे ओले, पहाड़ों पर मौसम का विकराल रूप

उत्तराखंड के हरिद्वार में भीषण ओलावृष्टि से गाड़ियों, घरों की छतों और सोलर पैनलों को…

43 minutes ago