केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) ने देश के करोड़ों किसानों को एक ऐसी बड़ी सौगात दी है, जिससे उनके चेहरों पर बड़ी सी मुस्कान खिल उठी है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना की अवधि को अब साल 2031 तक के लिए बढ़ा दिया गया है. इस महा-फैसले से उन छोटे और सीमांत किसानों को सबसे बड़ी राहत मिली है, जिन्हें खेती-किसानी के लिए हर साल 6 हजार रुपये की संजीवनी मिलती है.
योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद तीन बराबर किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है. अब इस योजना के 5 साल और बढ़ जाने से किसानों को खाद, बीज और खेती के अन्य जरूरी खर्चों के लिए साहूकारों के सामने हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा और खेती को एक मजबूत आर्थिक आधार मिलेगा.
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के किसानों ने सरकार के इस फैसले का जोरदार स्वागत किया है. किसान बसंत पटेल ने खुशी जताते हुए कहा, “योजना को 5 साल के लिए बढ़ाने पर हमें बेहद खुशी है. यह हमारे लिए काफी लाभदायक है और हम इसके लिए नरेंद्र मोदी सरकार का दिल से धन्यवाद करते हैं.” एक अन्य किसान ललित सिंह ने कहा कि यह छोटे किसानों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है, जिससे उन्हें खेती में सीधा फायदा मिलता है.
ये भी पढ़ें: कॉमनवेल्थ में स्वर्णिम शनिवार: 10वें भारत को मिले 8 गोल्ड समेत 16 मेडल, कहां पहुंची टैली?
किसानों के मन में एक डर बैठ गया था कि कहीं यह योजना 2027 में बंद न हो जाए. किसान संदीप चौधरी ने अपना दर्द साझा करते हुए बताया, “हमें चिंता थी कि योजना कहीं बंद न हो जाए, लेकिन पीएम मोदी के इस कदम ने हमारी सारी चिंताएं दूर कर दी हैं. इन पैसों से हमारी छोटी-छोटी जरूरतें पूरी हो जाती हैं.” कुल मिलाकर, मोदी सरकार का यह फैसला 2031 तक भारत के अन्नदाताओं के लिए किसी बड़े वरदान से कम नहीं है.
Jantar Mantar Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर आ रहे…
बिहार में बैंकिंग धोखाधड़ी के दो मामले सामने आए हैं. गया की SBI शाखा में…
भारतीय शेयर बाजार में लगातार गिरावट और विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली ने निवेशकों की…
Bihar Police Result: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल जीडी परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है.…
Anant Singh News: बिहार MLC चुनाव में अनंत सिंह ने JDU के आधिकारिक उम्मीदवार नीरज…
Meditation Benefits: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जानिए कैसे नियमित ध्यान आपके मानसिक तनाव को…