केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने देश के राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ का डिजाइन तैयार करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया को उनकी जयंती पर बेहद खास अंदाज में याद किया है. अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावुक ट्वीट शेयर करते हुए देश के प्रति उनके अमूल्य योगदान को नमन किया है.
अमित शाह ने अपने ट्वीट में इस बात का भी जिक्र किया कि आजादी की लड़ाई के साथ-साथ ज्ञान और शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों के विकास में पिंगली वेंकैया का योगदान हमेशा देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा.
गृह मंत्री अमित शाह का पोस्ट
गृह मंत्री ने ‘X’ पर पोस्ट करते हुए अपने संदेश में लिखा- “पिंगली वेंकैया जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन… उन्होंने हमारे राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ को डिजाइन करने में बहुत ही अहम योगदान दिया था, जो आज हमारी शान और उम्मीदों का प्रतीक बनकर देश-दुनिया में ऊंचा लहराता है. आजादी की लड़ाई में उनकी भूमिका और अलग-अलग क्षेत्रों में ज्ञान को बढ़ाने के उनके काम से देशवासियों को हमेशा प्रेरणा मिलती रहेगी.”
Tributes to Pingali Venkayya Ji on his Jayanti.
He made an immortal contribution to designing the Tiranga, our National Flag, which flutters high as the symbol of our pride and aspirations. His role in the independence movement and development of different streams of knowledge… pic.twitter.com/qmgLZuURcY
— Amit Shah (@AmitShah) August 2, 2026
कौन थे पिंगली वेंकैया?
अगर आप पिंगली वेंकैया के बारे में नहीं जानते तो बता दें कि वे एक महान स्वतंत्रता सेनानी, कृषि वैज्ञानिक और बहुमुखी प्रतिभा के धनी शख्स थे. उनका जन्म 2 अगस्त 1876 को आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम के पास हुआ था. उन्होंने देश के स्वतंत्रता संग्राम में महात्मा गांधी के साथ मिलकर अहम भूमिका निभाई थी. लेकिन उन्हें इतिहास में सबसे ज्यादा जिस काम के लिए याद किया जाता है वह है हमारे देश के राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ का डिजाइन तैयार करना. उन्होंने ही हमारे तिरंगे का शुरुआती प्रारूप तैयार किया था जो आज भारत की संप्रभुता और एकता की पहचान बन चुका है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


