देश

PM मोदी आज से असम, मणिपुर और मिजोरम का करेंगे दौरा, राज्य सरकार ने की स्वागत की तैयारियां

PM Modi North East Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से असम, मणिपुर और मिजोरम के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे.

सबसे पहले करेंगे मिजोरम का दौरा

सबसे पहले वे मिजोरम की राजधानी पहुंचेंगे, जहां वे 51.38 किलोमीटर लंबे बैराबी-सैरांग रेल प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही आइजोल पूर्वोत्तर का चौथा राजधानी शहर बन जाएगा, जो रेल मार्ग से जुड़ जाएगा. इससे पहले गुवाहाटी, अगरतला और ईटानगर रेल मार्ग से जुड़ चुके हैं.

तीन नई ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

प्रधानमंत्री मोदी आइजोल को दिल्ली, गुवाहाटी और कोलकाता से जोड़ने वाली तीन नई ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे. इनमें सैरांग-आनंद विहार (दिल्ली) राजधानी एक्सप्रेस (साप्ताहिक), कोलकाता-सैरांग-कोलकाता एक्सप्रेस (सप्ताह में तीन दिन) और गुवाहाटी-सैरांग-गुवाहाटी एक्सप्रेस (दैनिक) शामिल हैं. पीएम मोदी जनता को संबोधित भी करेंगे.

राज्य सरकार ने की स्वागत की तैयारियां

पीएम मोदी के मिजोरम दौरे को लेकर राज्य सरकार की ओर से भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. मिजोरम में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एच. लालेंगमाविया ने आईएएनएस को पीएम मोदी के आगमन को लेकर जानकारी दी. उन्होंने कहा, “हर कोई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. पीएम मिजोरम में रेलवे प्रोजेक्ट के अलावा कुछ अन्य परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे. पीएम का यहां पर आगमन बहुत बड़ी बात है और राज्य सरकार ने भी उनके स्वागत को लेकर पूरी तैयारी की है. हर कोई पीएम मोदी के आगमन को लेकर बहुत खुश और उत्साहित है.”

आइजोल से मणिपुर के लिए भरेंगे उड़ान

आइजोल से प्रधानमंत्री मणिपुर के लिए उड़ान भरेंगे, जो मई 2023 में जातीय हिंसा भड़कने के बाद उनकी पहली यात्रा होगी. वे चुराचांदपुर और इंफाल में जनसभाओं को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी इन दोनों स्थानों पर 8,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का अनावरण करेंगे. वे चुराचांदपुर के पीस ग्राउंड से 7,300 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, जहां कुकी-जो जनजातियां बहुसंख्यक हैं.

ये भी पढ़ें: Sushila Karki Nepal PM: सुशीला कार्की ने रचा इतिहास, नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं; राष्ट्रपति का ऐलान- 6 महीने में होंगे चुनाव

विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री इंफाल के ऐतिहासिक कांगला किले में आयोजित एक जनसभा में 1,200 करोड़ रुपये की विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे. मणिपुर में मैतेई और कुकी-जो समुदायों के बीच हिंसा के कारण फरवरी 2024 से राष्ट्रपति शासन लागू है.

मणिपुर के बाद असम जाएंगे PM मोदी

मणिपुर के बाद प्रधानमंत्री मोदी असम जाएंगे. 13 और 14 सितंबर को वे गुवाहाटी में रहेंगे. यहां वे भारत रत्न भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे.

असम के विभिन्न स्थानों पर परियोजनाओं का करेंगे अनावरण

रविवार (14 सितंबर) को प्रधानमंत्री असम के विभिन्न स्थानों पर 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का अनावरण करेंगे. दरांग ज़िले में, प्रधानमंत्री मोदी दरांग मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ एक नर्सिंग और एक जीएनएम स्कूल की आधारशिला रखेंगे. इन स्वास्थ्य सेवा परियोजनाओं पर कुल मिलाकर 567 करोड़ रुपये का निवेश होगा. इसके अलावा, 7,000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नारेंगी- कुरुवा पुल और गुवाहाटी रिंग रोड परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे.

गुवाहाटी से प्रधानमंत्री गोलाघाट जिले के नुमालीगढ़ रिफाइनरी जाएंगे. यहां वे 5,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने बांस आधारित इथेनॉल संयंत्र का उद्घाटन करेंगे और 7,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली पेट्रो फ्लूडाइज्ड कैटालिटिक क्रैकर यूनिट की आधारशिला रखेंगे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Akansha

Recent Posts

ईरान ने ट्रंप को सुना दिया साफ-साफ, पहले शर्तें पूरी करो, फिर होगी टेबल पर बात

Iran US Negotiations: ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका के साथ किसी…

13 minutes ago

अमेरिकी चुनाव पर ट्रंप का बड़ा सवाल, वोटिंग मशीनों को लेकर क्या बोले?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल…

54 minutes ago

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, 137 एंटी-कैंसर दवाओं के दाम घटे, 96.45% तक सस्ती हुईं दवाएं

कैंसर के इलाज को सस्ता बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने…

1 hour ago

जेनसन हुआंग के अफेयर वाले कबूलनामे के बाद Nvidia को लगा बड़ा झटका, एक ही झटके में डूब गए 280 अरब डॉलर

एनवीडिया के शेयर प्रीमार्केट ट्रेडिंग में 6.3% तक लुढ़क गए, जिससे कंपनी के मार्केट वैल्यू…

1 hour ago

शेख हसीना को बड़ा झटका, बांग्लादेश ने ठुकराया पासपोर्ट आवेदन; भारत से प्रत्यर्पण की मांग दोहराई

बांग्लादेश सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के नए पासपोर्ट के अनुरोध को खारिज कर…

2 hours ago

फ्लॉफ होगा शेख हसीना का प्लान? वापसी से पहले रहमान सरकार से झटका

Sheikh Hasina Extradition: दिल्ली से नया पासपोर्ट मांगकर दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की तैयारी में…

2 hours ago