देश

संसद में मोदी की ‘हुंकार’: ईरान युद्ध के बीच 3.75 लाख भारतीयों का रेस्क्यू; बोले-‘एथेनॉल जैसे ऊर्जा के वैकल्पिक स्त्रोतों ने देश को ऊर्जा संकट से बचाया!’

PM Modi addresses Parliament on Iran crisis: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लोकसभा में पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) संकट पर देश को भरोसा दिलाया कि सरकार ‘संवेदनशील भी है और सतर्क भी’. संसद के पटल से पीएम ने बताया कि युद्ध के भीषण दौर में अब तक 3 लाख 75 हजार भारतीयों को सुरक्षित स्वदेश लाया जा चुका है. उन्होंने कहा कि यह भारत की बढ़ती कूटनीतिक ताकत है कि युद्धरत सभी देशों से हमारे संबंध मधुर हैं और मैंने खुद वहां के राष्ट्राध्यक्षों से बात कर भारतीयों की सुरक्षा का आश्वासन लिया है. पीएम ने स्पष्ट किया कि ‘होर्मुज ट्रेड रूट’ पर जहाजों की आवाजाही चुनौतीपूर्ण है, लेकिन भारत का फोकस सामान्य परिवार की जेब पर बोझ कम करने पर है.

एथेनॉल और सोलर कैसे बना कवच?

पीएम मोदी ने अपनी सरकार की दूरदर्शी सोच का उल्लेख करते हुए कहा कि आज अगर भारत इस वैश्विक ऊर्जा संकट में मजबूती से खड़ा है, तो उसकी वजह एथेनॉल ब्लेंडिंग और सोलर एनर्जी जैसे वैकल्पिक स्रोत हैं. उन्होंने कहा कि पहले हम सिर्फ 27 देशों से ऊर्जा उत्पाद मंगाते थे, लेकिन आज हम 41 देशों से आयात कर रहे हैं. इस ‘डायवर्सिफिकेशन’ की वजह से ही कच्चे तेल और गैस की सप्लाई पर युद्ध का असर कम से कम पड़ा है.

छात्रों और परिवारों के लिए बड़ा फैसला

युद्ध क्षेत्र में फंसे छात्रों की चिंता करते हुए पीएम ने जानकारी दी कि अकेले ईरान से 1000 भारतीय लौट चुके हैं, जिनमें 700 मेडिकल छात्र हैं. खाड़ी देशों में पढ़ने वाले हजारों बच्चों के भविष्य को देखते हुए CBSE ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं, ताकि उनकी पढ़ाई बाधित न हो. पीएम ने उन परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की जिन्होंने इस संघर्ष में अपनों को खोया है और घायलों के बेहतर इलाज का वादा किया.

यह भी पढ़ें: लाल किला धमाके पर का बड़ा एक्शन: श्रीनगर-हंदवाड़ा में 12 ठिकानों पर छापेमारी, व्हाइट-कॉलर आतंकी नेटवर्क निशाने पर

जमाखोरी पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की चेतावनी

रविवार को 3.30 घंटे चली CCS बैठक का हवाला देते हुए पीएम ने कड़ा संदेश दिया कि युद्ध की आड़ में देश के भीतर जमाखोरी और कालाबाजारी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने राज्यों के साथ तालमेल बिठाकर जरूरी चीजों (खाद, तेल, गैस) की सप्लाई सामान्य रखने के निर्देश दिए हैं. पीएम ने कहा कि भारत अपनी जरूरत की 60% एलपीजी आयात करता है, फिर भी हमारी कोशिश है कि होर्मुज संकट का असर रसोई तक न पहुँचे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

मान सरकार को बड़ा झटका? जज नागू ने खुद को सुनवाई से किया अलग, अब 12 को फैसला

Bhagwant Mann OSD Case: पंजाब सीएमओ के कथित भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका…

8 minutes ago

‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा हक…’ जंतर-मंतर बैन के खिलाफ भड़की यूथ कांग्रेस, हाईकोर्ट ने लटकाया मामला

Delhi High Court: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के खिलाफ यूथ कांग्रेस पहुंची…

26 minutes ago

भारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार, फ्लाइट हाईजैक की कोशिश के बीच दिखाई बहादुरी

Pilot Smit Machar: इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को…

32 minutes ago

मिडटर्म चुनाव में उड़ी ट्रंप की नींद! हार के डर से रिपब्लिकन राज्यों में 2 लाख भारतीयों के नाम काटे

US Midterm Elections: अमेरिका के 26 राज्यों में 2 लाख भारतीय-अमेरिकियों के नाम वोटर लिस्ट…

40 minutes ago

मुस्लिम बहुल इलाकों में भी चल रहा ‘मोदी मैजिक’! असम के नगांव से बंगाल के रेजीनगर तक BJP की बल्ले-बल्ले

2026 के उपचुनावों के शुरुआती रुझानों में असम की नगांव लोकसभा सीट और पश्चिम बंगाल…

40 minutes ago

महंगे हुए गीजर, कूलर और पंखे, कॉपर-स्टील की कीमतों में उछाल से बढ़ा बोझ; लैपटॉप-मोबाइल भी महंगे

Electronic Items Price Hike: कॉपर, स्टील और प्लास्टिक की कीमतों में तेजी से गीजर, कूलर…

59 minutes ago