देश

NEET पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक ‘घोर पाप’, दोषियों पर हुई सख्त कार्रवाई

PM Modi on NEET paper leak:  NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार विस्तार से अपनी बात रखी है. संसदीय दल की बैठक उन्होंने कहा कि परीक्षा में गड़बड़ी सिर्फ एक प्रशासनिक चूक नहीं, बल्कि लाखों मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ गंभीर अन्याय है. ऐसे मामलों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

13 लोग गिरफ्तार हो चुके

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि जैसे ही पेपर लीक की जानकारी सामने आई, सरकार ने बिना देरी किए कार्रवाई शुरू कर दी. जांच एजेंसियों को पूरे मामले की गहराई से पड़ताल करने के निर्देश दिए गए, जिसके बाद कई अहम खुलासे हुए. उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और सभी जिम्मेदार लोगों को कानून के दायरे में लाया गया है.

घोर पापा है पेपर लीक- पीएम

प्रधानमंत्री ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं सिर्फ परीक्षा की विश्वसनीयता को नुकसान नहीं पहुंचातीं, बल्कि उन लाखों छात्रों का भरोसा भी तोड़ती हैं जो सालों की मेहनत के बाद परीक्षा में बैठते हैं. उन्होंने इस पूरी घटना को “घोर पाप” बताते हुए कहा कि छात्रों के भविष्य से किसी भी तरह का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जा सकता.

उन्होंने यह भी बताया कि सरकार ने प्रभावित छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया, ताकि किसी भी अभ्यर्थी के साथ अन्याय न हो. उनका कहना था कि परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और सुरक्षित बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है.

राज्य सरकारों से की अपील

बैठक में प्रधानमंत्री ने सभी राज्य सरकारों से भी सहयोग की अपील की. उन्होंने कहा कि केवल केंद्र सरकार के प्रयास पर्याप्त नहीं होंगे, बल्कि राज्यों को भी परीक्षा आयोजित करने की व्यवस्था को और मजबूत बनाना होगा. आधुनिक तकनीक, बेहतर निगरानी और सख्त सुरक्षा व्यवस्था अपनाकर भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है.

प्रधानमंत्री ने दोहराया कि सरकार का संदेश पूरी तरह स्पष्ट है. परीक्षा से जुड़े किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार, धांधली या पेपर लीक को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगी ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न कर सके.


ये भी पढ़ें: CJP के ‘संसद चलो’ मार्च में हिंसा के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो थानों में FIR दर्ज


इस बीच, NEET पेपर लीक मामले को लेकर विरोध-प्रदर्शन भी जारी हैं. मंगलवार को भी जंतर-मंतर पर कॉकरोच पार्टी के कार्यकर्ताओं का आंदोलन देखने को मिला. इससे पहले सोमवार को मॉनसून सत्र के दौरान प्रदर्शनकारियों ने संसद की ओर मार्च करने की कोशिश की थी. इस दौरान दिल्ली पुलिस ने उन्हें रोकते हुए भीड़ को तितर-बितर किया. हालांकि, शाम होते-होते प्रदर्शनकारी फिर जंतर-मंतर पहुंच गए और अपना विरोध जारी रखा. ऐसे में यह मुद्दा राजनीतिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट 28 अक्टूबर को सुनाएगा फैसला, बीजेपी नेता करनैल सिंह की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…

11 minutes ago

दलाई लामा पर चीन का ‘वेटिंग गेम’? रिपोर्ट में बीजिंग की रणनीति पर उठे सवाल

दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…

20 minutes ago

आडवाणी की तबीयत पर अस्पताल ने क्या कहा? ICU में चल रहा इलाज; जेपी नड्डा ने लिया हालचाल

LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…

33 minutes ago

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

51 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

59 minutes ago