देश

पीएम मोदी 3 फरवरी से असम के दो दिवसीय दौरे पर, 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण

पीएम मोदी 3 फरवरी से असम के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे, जहां वह कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे तो कई का शिलान्यास. पीएम की इस यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 3 फरवरी से शुरू होने वाले उनके निमंत्रण को स्वीकार करने के बाद असम की दो दिवसीय यात्रा पर होंगे. CM सरमा ने कहा कि अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान पीएम मोदी 11,000 करोड़ रुपये से अधिक के कई कल्याणकारी कार्यों का शिलान्यास करेंगे और लोगों को समर्पित करेंगे.

11,000 करोड़ रुपये से अधिक परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

सीएम ने अपने पोस्ट में आगे कहा कि प्रधानमंत्री 3 और 4 फरवरी को गुवाहाटी में रहेंगे और 11,000 करोड़ रुपये से अधिक के कई कल्याणकारी कार्यों का शिलान्यास करेंगे और लोगों को समर्पित करेंगे. सीएम ने अपने पोस्ट में आगे कहा कि उन्होंने अपने दौरे से पहले आज कई तैयारी से जुड़ी बैठकों की अध्यक्षता की. रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री 4 फरवरी को गुवाहाटी में एक विशाल सार्वजनिक रैली को भी संबोधित करेंगे.

इसे भी पढ़ें: Hemant Soren Arrested: हेमंत सोरेन आखिरकार हुए गिरफ्तार, ED कार में उन्हें ऐसे ले गई अपने दफ्तर

सीएम सरमा ने यात्रा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की

असम के मुख्यमंत्री के कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि सीएम सरमा ने यात्रा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की और अधिकारियों को इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. असम के मुख्यमंत्री के कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की असम यात्रा के मद्देनजर, सीएम डॉ.हिमांता बिस्वा ने आज लोक सेवा भवन में विभिन्न विभागों के साथ बैठकों की अध्यक्षता की. सीएम ने यात्रा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को इसकी शानदार सफलता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.’

Rohit Rai

Recent Posts

समुद्री व्यापार में बढ़ता दबदबा: देश के 45% से अधिक कंटेनर कार्गो पर APSEZ का रुतबा, मुंद्रा के विस्तार के साथ उठे सवालों के जवाब

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…

17 minutes ago

भारत के दिग्गजों की निजी यात्राओं का दस्तावेज है ‘पाथब्रेकर्स’, जानिए क्यों पढ़नी चाहिए यह किताब

सुचेता दलाल और देबाशीष बासु की 2026 में प्रकाशित किताब 'पाथब्रेकर्स: हाउ 10 विजनरी लीडर्स…

31 minutes ago

दाल में काला या गांजा; तुअर के खेत में ऐसे बोया नशा, हुआ पर्दाफाश

आलीराजपुर के सोंडवा क्षेत्र में तुअर की फसल के बीच छिपकर गांजे की खेती की…

44 minutes ago

ग्वालियर में 14 साल के बच्चे की बलि देने की कोशिश! झांकी दिखाने के बहाने पहाड़ी पर ले जाकर चाकू से हमला

Gwalior Child Sacrifice Attempt Case: ग्वालियर के करहिया थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय बच्चे पर…

1 hour ago

‘जो हिंदू न मानें, मुंह काला कर गांव से निकालो’, राजस्थान के मंत्री ने मचाया सियासी भूचाल

Babulal Kharadi Controversial Statement: राजस्थान के मंत्री बाबूलाल खराड़ी के एक बयान से इन दिनों…

2 hours ago