Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Hemant Soren Arrested: हेमंत सोरेन आखिरकार हुए गिरफ्तार, ED कार में उन्हें ऐसे ले गई अपने दफ्तर

हेमंत सोरेन के खिलाफ जमीन घोटाले में ED की कार्रवाई चल रही है. 31 जनवरी को दिनभर उनसे पूछताछ की खबरें आती रहीं. रात को ED उन्हें कार में बिठाकर अपने दफ्तर ले गई. हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी ED दफ्तर पहुंची हैं.

hemant soren wife

झारखंड में हेमंत सोरेन, इनसेट में पत्नी कल्पना के साथ.

Hemant Soren News Today:…आखिरकार झारखंड के मुख्यमंत्री (कार्यवाहक) हेमंत सोरेन गिरफ्तार कर लिए गए हैं. उनके खिलाफ जमीन घोटाले में ED ने यह कार्रवाई की. रात को गिरफ्तारी की खबर फैलते ही उनके समर्थक जहां-तहां जुटने लगे.

दरअसल, 31 जनवरी की सुबह ED हेमंत सोरेन से पूछताछ के लिए सीएम हाउस पहुंची थी. उनसे कई घंटों तक पूछताछ चली. ED की हिरासत में ही हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को सौंपा. उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया. जिसके कुछ देर बाद एक तस्वीर सामने आई, जिसमें ED के अफसर हेमंत सोरेन को कार में ले जाते दिखे. जिससे यह पक्का हो गया कि ED ने उन्हें अरेस्ट कर लिया है.

hemant-soren-champai-soren

अब झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन होंगे. उन्हें देर शाम को महागठबंधन (झामुमो, कांग्रेस, राजद) के विधायक दल का नेता चुन लिया. वहीं, हेमंत सोरेन को सुबह 10 बजे कोर्ट में पेश किया जा सकता है. न्यूज एजेंसी ANI ने हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन की भी एक वीडियो साझा की. उस वीडियो में देखा जा सकता है कि कल्पना कैसे ईडी कार्यालय पहुंचीं. हेमंत सोरेन को अब झारखंड के कार्यवाहक सीएम के तौर पर पहचाना जा रहा है, हालांकि वे पद से इस्तीफा दे चुके हैं.

यह भी पढ़िए: हेमंत सोरेन ने दिया इस्तीफा, अब चंपई सोरेन होंगे नए CM, सरकार बनाने का दावा करते हुए महागठबंधन के विधायक पहुंचे राज्यपाल के पास

hemant soren wife news

बता दिया जाए कि ED के 7 अधिकारियों की टीम बुधवार दोपहर 1:15 बजे सीएम हाउस पहुंची थी. इससे पहले 20 जनवरी को ED ने साढ़े 7 घंटे सोरेन से पूछताछ की थी. आज जब ED ने उनसे पूछताछ की तैयार की तो ED ऑफिस, राजभवन और CM आवास के आस-पास धारा 144 अनिश्चितकाल तक के लिए बढ़ा दी गई.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital