मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम: देश के लिए क्या था उनका योगदान?
By Shubhra Rai
झारखंड में हेमंत सोरेन, इनसेट में पत्नी कल्पना के साथ.
Hemant Soren News Today:…आखिरकार झारखंड के मुख्यमंत्री (कार्यवाहक) हेमंत सोरेन गिरफ्तार कर लिए गए हैं. उनके खिलाफ जमीन घोटाले में ED ने यह कार्रवाई की. रात को गिरफ्तारी की खबर फैलते ही उनके समर्थक जहां-तहां जुटने लगे.
दरअसल, 31 जनवरी की सुबह ED हेमंत सोरेन से पूछताछ के लिए सीएम हाउस पहुंची थी. उनसे कई घंटों तक पूछताछ चली. ED की हिरासत में ही हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को सौंपा. उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया. जिसके कुछ देर बाद एक तस्वीर सामने आई, जिसमें ED के अफसर हेमंत सोरेन को कार में ले जाते दिखे. जिससे यह पक्का हो गया कि ED ने उन्हें अरेस्ट कर लिया है.
अब झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन होंगे. उन्हें देर शाम को महागठबंधन (झामुमो, कांग्रेस, राजद) के विधायक दल का नेता चुन लिया. वहीं, हेमंत सोरेन को सुबह 10 बजे कोर्ट में पेश किया जा सकता है. न्यूज एजेंसी ANI ने हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन की भी एक वीडियो साझा की. उस वीडियो में देखा जा सकता है कि कल्पना कैसे ईडी कार्यालय पहुंचीं. हेमंत सोरेन को अब झारखंड के कार्यवाहक सीएम के तौर पर पहचाना जा रहा है, हालांकि वे पद से इस्तीफा दे चुके हैं.
बता दिया जाए कि ED के 7 अधिकारियों की टीम बुधवार दोपहर 1:15 बजे सीएम हाउस पहुंची थी. इससे पहले 20 जनवरी को ED ने साढ़े 7 घंटे सोरेन से पूछताछ की थी. आज जब ED ने उनसे पूछताछ की तैयार की तो ED ऑफिस, राजभवन और CM आवास के आस-पास धारा 144 अनिश्चितकाल तक के लिए बढ़ा दी गई.
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…
Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…
सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…
RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…
Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…
दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…