PM Modi In France: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) बुधवार को फ्रांस के मार्सिले स्थित ‘Mazargues War Cemetery’ पहुंचे, जहां उन्होंने प्रथम विश्व युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron ) भी उनके साथ मौजूद रहे. यह स्मारक उन वीर सैनिकों की याद में बनाया गया है, जिन्होंने युद्ध में ऊंचा बलिदान दिया था. फ्रांस की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के लिए रवाना होंगे. यह दौरा खास इसलिए भी है क्योंकि यह डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री मोदी की पहली अमेरिका यात्रा होगी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है.
बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी इंटरनेशनल थर्मोन्यूक्लियर एक्सपेरिमेंटल रिएक्टर (ITER) साइट का भी दौरा करेंगे. यह परियोजना परमाणु ऊर्जा के सुरक्षित और सतत उपयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जाती है और भविष्य में स्वच्छ एवं असीमित ऊर्जा का स्रोत बनने में सहायक होगी. इसके अलावा, प्रधानमंत्री मार्सिले में भारतीय वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन भी करेंगे.
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “भारत की आजादी की लड़ाई में इस शहर का खास महत्व है. यहीं वीर सावरकर ने बहादुरी से ब्रिटिश कब्जे से बच निकलने की कोशिश की थी. मैं मार्सिले के लोगों और उन फ्रांसीसी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने उस समय सावरकर को ब्रिटिश हुकूमत को सौंपे जाने का विरोध किया था. वीर सावरकर का साहस आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करता है.”
प्रधानमंत्री का यह दौरा भारत और फ्रांस के बीच ऐतिहासिक संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ ऊर्जा सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर द्विपक्षीय बातचीत को गति देने का महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा.
ये भी पढ़ें: कारण बताओ नोटिस पर बोले अनिल विज – मीडिया से मिली जानकारी, समीक्षा के बाद दूंगा जवाब
-भारत एक्सप्रेस
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को आईटी सिटी, वेलनेस…
CJP Protest Delhi Traders Loss: दिल्ली में CEC के खिलाफ CJP के प्रदर्शन से कारोबारी…
दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…
ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…
सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…