Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

कारण बताओ नोटिस पर बोले अनिल विज – मीडिया से मिली जानकारी, समीक्षा के बाद दूंगा जवाब

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज को भाजपा ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जिसमें उनसे प्रदेश नेतृत्व की सार्वजनिक आलोचना करने के लिए जवाब मांगा गया है.

हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल विज को भाजपा ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है. यह नोटिस प्रदेश नेतृत्व की सार्वजनिक आलोचना करने पर भेजा गया है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने यह नोटिस जारी किया.

अनिल विज ने नोटिस पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “मुझे मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी मिली. लेकिन मैं मीडिया के जरिए जवाब नहीं दूंगा.” विज ने बताया कि वह अभी बेंगलुरु से लौटे हैं. वह पहले घर पर नोटिस की समीक्षा करेंगे, फिर अपना जवाब पार्टी आलाकमान को भेजेंगे.

तीन दिन में देना होगा जवाब

भाजपा ने विज को तीन दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है. नोटिस में कहा गया है, “आपने हाल ही में पार्टी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के खिलाफ सार्वजनिक बयान दिए हैं. यह पार्टी की नीति और आंतरिक अनुशासन के खिलाफ है. राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार आपको कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है. कृपया तीन दिन के भीतर लिखित जवाब दें.”

क्या है पूरा विवाद?

अनिल विज ने हाल ही में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बडोली से इस्तीफे की मांग की थी. वजह थी हिमाचल प्रदेश में बडोली के खिलाफ दर्ज एफआईआर. विज ने कहा था कि “उनके खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिए.”

इसके अलावा, विज ने मुख्यमंत्री सैनी के खिलाफ भी बयान दिया था. इस पर पार्टी ने नाराजगी जताई और उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा.


ये भी पढ़ें- Haryana: भाजपा में उठी बगावत की आहट? अनिल विज के बयानों पर पार्टी ने लिया सख्त रुख, तीन दिन में मांगा जवाब!


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest