Mahakumbh 2025
महाकुंभ नगर: प्रयागराज में त्रिवेणी के तट पर लगे आस्था के जन समागम में माघ पूर्णिमा स्नान पर्व के पहले श्रद्धालुओं और पर्यटकों का जन सैलाब उमड़ रहा है. यूपी रोडवेज ने इन आगंतुकों को वापस उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए कमर कस ली है. अलग से आरक्षित बसों के अलावा कनेक्टिंग सेवा के लिए शटल बसों का एक बेड़ा भी तैयार है.
प्रयागराज महाकुंभ में 11 फरवरी की शाम तक 45 करोड़ लोग त्रिवेणी मे पुण्य की डुबकी लगा चुके हैं. प्रदेश की योगी सरकार इन्हें सकुशल, सुव्यवस्थित इन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचाने के पूरी तन्मयता से कार्य कर रही. यूपी रोडवेज ने अब माघ पूर्णिमा के स्नान के लिए अपनी कमर कस ली है. उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह ने बताया कि महाकुंभ-2025 मेला के मुख्य स्नान पर्वों के सफल संचालन के लिये यात्रियों की अधिसंख्य उपलब्धता के दृष्टिगत बसों की पूर्ति हेतु 1200 अतिरिक्त ग्रामीण बसों की वृद्धि कर, क्षेत्रवार आवंटन किया गया है.
इसके अलावा महाकुंभ के लिए 3050 बसें पूर्व से ही आवंटित है. 3050 बसों के अतिरिक्त माघ पूर्णिमा एवं आगे के स्नान के लिए 1200 बसे रिजर्व में रखी गई हैं, जिससे कि आने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो. महाकुंभ क्षेत्र से चार अस्थाई बस स्टेशन पहुंच रहे आगंतुकों के लिए हर 10 मिनट में रोडवेज बस मिलेगी.
प्रयागराज महाकुंभ के माघ पूर्णिमा स्नान पर्व में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का जन सैलाब महाकुंभ पहुंच रहा है. शहर के चारों तरफ बनाए गए अस्थाई बस स्टेशन में जहां रोडवेज का बसों का बेड़ा तैयार है तो वहीं इन अस्थाई बस स्टेशन से महाकुंभ के नजदीक के स्थानों तक श्रद्धालुओं को पहुंचाने के लिए 750 शटल बसें मौजूद हैं. रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक हर 2 मिनट में शटल सेवा उपलब्ध है. बस स्टेशन में भीड़ न होने पाए इसके लिए भी अलग से व्यवस्था की गई है. परिवहन राज्य मंत्री ने परिवहन निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगे आने वाले दिनों में सभी अमृत स्नान के साथ ही आम दिनों में भी श्रद्धालुओं को बसों की कोई समस्या ना हो.
ये भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: मुकेश अंबानी ने सपरिवार गंगा में डुबकी लगाई, मां कोकिलाबेन भी साथ रहीं; सामने आई तस्वीरें
-भारत एक्सप्रेस
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…
केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…
दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…
Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…
Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…
सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…