Bharat Express DD Free Dish

ब्लू इकोनॉमी का नया प्लान: ASEAN Summit में पीएम मोदी का ग्लोबल साउथ पर बड़ा संदेश

PM Modi In ASEAN Summit: पीएम मोदी ने रविवार को मलेशिया में आयोजित ‘आसियान-भारत’ शिखर सम्मेलन को वर्चुअली संबोधित किया. उन्होंने आसियान की सफल अध्यक्षता के लिए मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम को बधाई दी. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 21वीं सदी भारत और आसियान की सदी है.

PM Modi ASEAN Summit

PM Modi In ASEAN Summit: अनिश्चितताओं और वैश्विक तनाव के इस दौर में आशा और सहयोग की एक नई किरण मलेशिया में आयोजित ‘आसियान-भारत’ शिखर सम्मेलन से उभरी है. पीएम मोदी ने इसे वर्चुअल रूप से संबोधित किया. संबोधन में उन्होंने आसियान के साथ भारत के गहरे, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों की डोर को मजबूती से थामते हुए एक भावुक और दूरदर्शी संदेश दिया है. यह सिर्फ एक राजनयिक चर्चा नहीं बल्कि विश्व की एक चौथाई जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करने वाले साझेदारों के साझे मूल्यों और विकास की सामूहिक शक्ति में गहरा विश्वास है.

पीएम मोदी ‘आसियान-भारत’ शिखर सम्मेलन को वर्चुअली संबोधित किया. उन्होंने आसियान की सफल अध्यक्षता के लिए मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम को बधाई दी. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 21वीं सदी भारत और आसियान की सदी है.

एक्ट ईस्ट पॉलिसी का मुख्य स्तंभ

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और आसियान मिलकर विश्व की लगभग एक चौथाई जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करते हैं. उन्होंने कहा कि हम सिर्फ जियोग्राफी ही शेयर नहीं करते, हम गहरे ऐतिहासिक संबंधों और साझे मूल्यों की डोर से भी जुड़े हुए हैं. हम ग्लोबल साउथ के सहयात्री हैं. हम सिर्फ व्यापारिक नहीं, सांस्कृतिक साझेदार भी हैं. आसियान भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का मुख्य स्तंभ है. भारत हमेशा आसियान सेंट्रलिटी और इंडो पैसिफिक पर आसियान के आउटलुक का पूर्ण समर्थन करता रहा है.

ब्लू इकोनॉमी में हमारा सहयोग

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि अनिश्चितताओं के इस दौर में भी भारत-आसियान व्यापक रणनीतिक साझेदारी में सतत प्रगति हुई है. हमारी ये मजबूत साझेदारी वैश्विक स्थिरता और विकास का सशक्त आधार बनकर उभर रही है. भारत हर आपदा में अपने आसियान मित्रों के साथ मजबूती से खड़ा रहा है. मानवीय सहायता और आपदा राहत, समुद्री सुरक्षा और ब्लू इकोनॉमी में हमारा सहयोग तेजी से बढ़ रहा है. इसको देखते हुए, हम 2026 को ‘आसियान-इंडिया समुद्री सहयोग का वर्ष’ घोषित कर रहे हैं.

नए सदस्य तिमोर-लेस्ते का स्वागत

‘आसियान-भारत’ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने भारत के कंट्री कोऑर्डिनेटर की भूमिका कुशलता से निभाने पर फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस का धन्यवाद किया. उन्होंने आसियान के नए सदस्य के रूप में तिमोर-लेस्ते का भी स्वागत किया. (दक्षिण पूर्व एशियाई देश तिमोर-लेस्ते इस संगठन का 11वां सदस्य बना है) आसियान के अन्य सदस्यों में मलेशिया, थाईलैंड, सिंगापुर, कंबोडिया, लाओस, वियतनाम, इंडोनेशिया, फिलीपींस, ब्रुनेई और म्यांमार शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: ऑपरेशन के 48 घंटे बाद महिला की मौत, BJP नेता के अस्पताल पर अंबेडकर नगर स्वास्थ्य विभाग एक्शन;  जांच के लिए बनी टीम

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read