देश

गाजा में शांति की उम्मीद, पीएम मोदी ने ट्रंप के शांति प्रस्ताव की तारीफ की, हमास ने दी सहमति

गाजा पट्टी में लंबे समय से चल रहे संघर्ष को खत्म करने की दिशा में एक बड़ी पहल सामने आई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पेश किए गए गाजा शांति प्रस्ताव को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने खुलकर तारीफ की है. उन्होंने इसे एक शानदार और सकारात्मक कदम बताया है, जिससे गाजा में शांति स्थापित होगी और इजरायल के बंधकों की सुरक्षित वापसी संभव हो सकेगी.

पीएम मोदी का एक्स पोस्ट

पीएम मोदी ने अपने एक्स पोस्ट में कहा,

“गाजा में शांति प्रयासों में हो रही बढ़ोतरी के लिए हम राष्ट्रपति ट्रंप की लीडरशिप का स्वागत करते हैं. इजरायल के बंधकों की रिहाई के संकेत एक महत्वपूर्ण कदम है. भारत स्थायी और न्यायसंगत शांति की दिशा में सभी प्रयासों का दृढ़ता से समर्थन करता रहेगा.”

क्या है पूरा मामला?

इससे पहले ट्रंप ने हमास को रविवार तक का अल्टीमेटम दिया था कि वह शांति समझौते पर सहमत हो जाए, वरना गाजा पर और भीषण हमले किए जाएंगे. लेकिन हमास ने समय सीमा से पहले ही ट्रंप के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है और इजरायली बंधकों को रिहा करने की हामी भर दी है. इसके बाद इजरायल ने गाजा पर बमबारी रोक दी है.

ट्रंप का पीस प्लान

  1. हमास को 72 घंटे के भीतर सभी इजरायली बंधकों को रिहा करना होगा.
  2. इजरायल को सैकड़ों फिलिस्तीनी कैदियों को छोड़ना होगा.
  3. सीजफायर लागू होने पर इजरायल को गाजा से अपनी सेना हटानी होगी.
  4. गाजा को इजरायल पर हमले रोकने होंगे.
  5. गाजा में बहुराष्ट्रीय सुरक्षा बल तैनात होगा जिसमें अमेरिका, अरब और नाटो देश शामिल होंगे.
  6. हमास और अन्य उग्रवादी संगठनों को अंतरराष्ट्रीय निगरानी में निहत्था किया जाएगा.
  7. हथियार छोड़ने वाले हमास सदस्यों को माफी मिलेगी और जो गाजा छोड़ना चाहें, उन्हें सुरक्षित रास्ता दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें-गाजा में शांति की उम्मीद, हमास ने ट्रंप के प्लान को दी हरी झंडी, बंधकों की रिहाई को तैयार

भारत और अमेरिका के बीच भले ही व्यापारिक मुद्दों को लेकर तनाव हो लेकिन जब बात वैश्विक शांति की आती है तो दोनों देशों के नेता एक-दूसरे की पहल की सराहना करने से पीछे नहीं हटते.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

5 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

5 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

5 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

5 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

6 hours ago