देश

भारत में कानून का शासन चलेगा, बुलडोजर का नहीं…चीफ जस्टिस बीआर गवई का बड़ा बयान

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई (BR Gavai) ने एक बार फिर राज्य सरकारों की बुलडोजर कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. मॉरीशस में दिए गए अपने भाषण में उन्होंने साफ कहा कि भारत की न्याय व्यवस्था कानून के शासन से चलती है, न कि बुलडोजर के डर से. उन्होंने अपने उस फैसले का भी जिक्र किया जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने ‘बुलडोजर न्याय’ की कड़ी निंदा की थी.

CJI गवई ने क्या कहा?

जस्टिस गवई (BR Gavai) ने कहा कि किसी अपराध के जवाब में आरोपी के घर को तोड़ना कानून का उल्लंघन है. यह संविधान के अनुच्छेद 21 के खिलाफ है जो हर नागरिक को जीवन और रहने का अधिकार देता है. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार एक साथ न्यायाधीश, जूरी और कार्यकारी नहीं बन सकती. ऐसे कदम न्याय के मूल सिद्धांतों को नुकसान पहुंचाते हैं.

भाषण में कई ऐतिहासिक फैसलों का उल्लेख

अपने भाषण में उन्होंने (BR Gavai) भारत के कई ऐतिहासिक फैसलों का भी उल्लेख किया. सबसे पहले उन्होंने 1973 के केशवानंद भारती केस की बात की, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने संविधान की मूल संरचना को बचाए रखने का सिद्धांत तय किया था. इस फैसले ने संसद की संशोधन शक्तियों पर सीमाएं तय कीं और लोकतंत्र की नींव को मजबूत किया.

तीन तलाक पर फैसले का जिक्र

इसके अलावा उन्होंने तीन तलाक को खत्म करने वाले फैसले का भी जिक्र किया, जिसे मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों की दिशा में एक बड़ा कदम माना गया. साथ ही उन्होंने इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम को चुनौती देने वाले मामले की भी चर्चा की, जो चुनावी पारदर्शिता से जुड़ा है.

ये भी पढ़ें-10 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती के बीच बरेली में शांति, सपा नेताओं को नहीं मिली एंट्री, प्रशासन ने लगाया प्रतिबंध

मुख्य न्यायाधीश का यह बयान ऐसे समय आया है जब देश के कई हिस्सों में बुलडोजर कार्रवाई को लेकर बहस चल रही है. उनका कहना है कि न्याय का रास्ता कानून से होकर गुजरता है न कि ताकत के प्रदर्शन से.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी! हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

59 seconds ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

4 minutes ago

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

16 minutes ago

स्पैम और फर्जी कॉल्स का खेल खत्म! 1 नवंबर से मोबाइल पर आएगा बड़ा बदलाव, जानें पूरी खबर

Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…

17 minutes ago

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

34 minutes ago

क्या महुआ मोइत्रा को मिलेगा न्याय? सर्किट हाउस विवाद और विकास कार्यों में बाधा के मामले पर SC में सुनवाई आज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…

37 minutes ago