देश

Chandrayaan-3: चंद्रयान 3 मिशन के वैज्ञानिकों से मिलने पहुंचे पीएम मोदी, 23 अगस्त को ‘अंतरिक्ष दिवस’ के रूप में मनाने का किया ऐलान

चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग से पूरे देश में खुशी का माहौल है. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी चार दिवसीय विदेश यात्रा को पूरी कर भारत लौटे हैं. पीएम मोदी का विमान नई दिल्ली न आकर सीधे बेंगलुरु में लैंड किया. जहां से प्रधानमंत्री इसरो के कमांड सेंटर पहुंचे और वैज्ञानिकों से मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों की पीठ थपथपाई और ऐलान किया कि 23 अगस्त को जब भारत ने चंद्रमा पर तिरंगा फहराया, उस दिन को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाया जाएगा.

ग्रीस से सीधे बेंगलुरु पहुंचे पीएम मोदी

पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर बीजेरी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. पीएम मोदी एयरपोर्ट से सीधे इसरो पहुंचे और वैज्ञानिकों से मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि जब वैज्ञानिक देश को इतनी बड़ी सौगात देते हैं तो जो दृश्य मुझे बेंगलुरु में दिखाई दे रहा है वही साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में दिखा था.

वैज्ञानिकों से मिलने पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि विश्व के हर कोने में न सिर्फ भारतीय बल्कि विज्ञान पर भरोसा करने वाले भविष्य को देखने वाले और मानवता को समर्पित सब लोग उमंग और उत्साह से लबरेज हैं. पीएम मोदी ने बेंगलुरु पहुंचने को लेकर कहा कि ” जब मैं जोहान्सबर्ग में था तो तय किया था कि भारत पहुंचने के बाद सबसे पहले बेंगलुरु जाऊंगा और वैज्ञानिकों को नमन करूंगा.”

यह भी पढ़ें- “चन्द्रमा ने अपनी बहन धरती की राखी का मान रखा”, ग्रीस में Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग पर बोले PM मोदी

जय जवान जय विज्ञान और जय अनुसंधान का दिया नारा

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में जय जवान जय विज्ञान और जय अनुसंधान का नारा दिया. लोगों से पीएम मोदी ने कहा कि जब मैं कहूंगा जय विज्ञान तो आप लोग कहेंगे जय अनुसंधान. इस दौरान पीएम मोदी ने कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया का भी आभार व्यक्त किया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पूर्वांचल में सामाजिक परिवर्तन की नई इबारत लिख रहा है अदाणी फाउंडेशन

देश के ग्रामीण क्षेत्रों में अदाणी फाउंडेशन द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य सेवाओं…

12 minutes ago

सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 का दिया न्योता; ‘प्रोजेक्ट चीता’ पर भी हुई चर्चा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

34 minutes ago

आधी रात में टूटा रिंग बांध, पूरी रात बैठ DM ने करवाया सही, देखें वीडियो

गंडक नदी के उफान से वैशाली में रिंग बांध टूटने की कगार पर था. डीएम…

44 minutes ago

अलवर में दिल दहलाने वाली घटना, बेटे से बाइक का बहाना कर मंगवाया पेट्रोल, फिर खुद को लगाई आग

अलवर के टपूकड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां घर…

1 hour ago

BJP के लिए संकट खड़ा कर रहे हैं विजय? तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा भूचाल, TVK को मिलेगा एक और हाथ

तमिलनाडु में नया समीकरण बन रहा है. पट्टाली मक्कल कच्ची (PMK) के सहारे BJP के…

1 hour ago