PM Modi Uttarakhand Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 सितंबर, 2025 को देहरादून पहुंचे. उन्होंने उत्तराखंड में बाढ़, भूस्खलन और बादलों के फटने से हुए नुकसान का जायजा लिया. उन्होंने एक आधिकारिक बैठक में राहत और पुनर्वास उपायों की समीक्षा की. इसके बाद वित्तीय सहायता का भी ऐलान किया.
उत्तराखंड के लिए पीएम मोदी ने 1200 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की. उन्होंने पीएम आवास योजना, राष्ट्रीय राजमार्गों के पुनर्निर्माण, स्कूलों के निर्माण, पीएमएनआरएफ के माध्यम से राहत और पशुओं के लिए मिनी किट वितरण जैसे बहुआयामी उपायों पर जोर दिया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की. उन्होंने बाढ़ और भूस्खलन से अनाथ हुए बच्चों के लिए पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत व्यापक सहायता की भी घोषणा की.
आपदा प्रबंधन अधिकारियों संग बैठक
मोदी सरकार ने इंटर-मिनिस्ट्रियल सेंट्रल टीमों को उत्तराखंड भेजा है ताकि नुकसान का आकलन किया जा सके. पीएम मोदी ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा मित्रों के प्रयासों की सराहना की और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की.
पीडितों के घरों के पुनर्निर्माण का आश्वासन
मोदी सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया. पीएम मोदी ने कहा कि स्थिति की गंभीरता को समझते हुए, केंद्र सरकार हर संभव प्रयास करेगी.
यह भी पढ़िए: PM मोदी आज उत्तराखंड में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण, राहत कार्यों की करेंगे समीक्षा
Also Follow Bharat Express on X
CEC Gyanesh Kumar: केरल सरकार ने 2006 के मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए…
Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़ी घटनाओं ने एक…
Hair Fall Home Remedies: कमर तक लंबे और मजबूत बालों के लिए ट्राई करें आंवला,…
UP Election 2027: सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान के बीच अखिलेश यादव…
Bullet Train India: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिल ऊंचा…
Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…