PM मोदी की सुरक्षा में चूक (फाइल फोटो) ( Image Source : ANI)
PM Modi Security Breach: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछले साल जनवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राज्य की यात्रा के दौरान सुरक्षा में सेंध के मामले में सोमवार को पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एस चट्टोपाध्याय और दो अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया.
सेवानिवृत्त हो चुके चट्टोपाध्याय के अलावा फिरोजपुर रेंज के तत्कालीन पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) इंदरबीर सिंह और फिरोजपुर के तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरमनदीप सिंह हंस के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाएगी. आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि इन अधिकारियों को अपना जवाब प्रस्तुत करने के लिए कहा जाएगा.
सोमवार को गृह विभाग की ओर से कार्मिक विभाग को जारी पत्र के अनुसार, सीएम भगवंत मान ने यह भी फैसला किया कि तत्कालीन एडीजीपी (कानून व्यवस्था) नरेश अरोड़ा, तत्कालीन एडीजीपी साइबर क्राइम जी नागेश्वर राव के साथ ही मुखविंदर सिंह चीना (तत्कालीन आईजीपी पटियाला रेंज) व अन्य अधिकारियों से भी स्पष्टीकरण मांगा जाए. उनसे पूछा जाएगा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट की सिफारिश के अनुसार उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही क्यों नहीं शुरू की जानी चाहिए.
बता दें कि जनवरी 2022 में प्रधानमंत्री मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान सुरक्षा चूक की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त समिति ने राज्य के कई अधिकारियों को दोषी ठहराया था.
ये भी पढ़ें: PM मोदी पर टिप्पणी के मामले में खेड़ा के खिलाफ यूपी-असम में दर्ज FIR लखनऊ ट्रांसफर, SC ने दिया आदेश
गौरतलब है कि पांच जनवरी 2022 को, फिरोजपुर में प्रदर्शनकारियों द्वारा मार्ग बाधित किए जाने के कारण प्रधानमंत्री मोदी का काफिला एक फ्लाईओवर पर फंस गया था. उसके बाद वह रैली सहित किसी भी कार्यक्रम में शामिल हुए बिना पंजाब से लौट गए. सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल 12 जनवरी को उल्लंघन की जांच के लिए समिति गठित की थी.
-भारत एक्सप्रेस
Prayagraj Film Festival: प्रयागराज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 का आयोजन 30 अक्टूबर से 1 नवंबर…
संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी प्रतिबंधों से जुड़े प्रस्ताव की चर्चा के दौरान…
'बिग बॉस 20' के घर में उठापटक जारी है. वीकेंड का वार के बाद आए…
28 अक्टूबर के मौसम को लेकर चक्रवात 'अर्नब' और 17 राज्यों में भारी बारिश व…
Garena Free Fire India की लॉन्च डेट, डाउनलोड टाइम और उपलब्धता को लेकर भारतीय गेमर्स…
बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 के राशिफल के अनुसार वृषभ, कर्क, धनु और मीन समेत सभी…