हिंद महासागर में भारत की रणनीतिक ताकत को एक नए मुकाम पर पहुंचाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के सेशेल्स दौरे का आज (29 जून 2026) तीसरा और आखिरी दिन है. सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के निमंत्रण पर चल रही इस राजकीय यात्रा का समापन एक ऐसे ‘मेगा-इवेंट’ के साथ होने जा रहा है, जिस पर पूरी दुनिया की नजरें टिक गई हैं. सोमवार को पीएम मोदी सेशेल्स के ऐतिहासिक 50वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ (Guest of Honor) के तौर पर शामिल होकर भारत का डंका बजाएंगे.
इस राष्ट्रीय दिवस समारोह की सबसे बड़ी और सीना चौड़ा कर देने वाली बात यह है कि सेशेल्स की धरती पर भारतीय सेना (Indian Army) का पराक्रम देखने को मिलेगा. इस भव्य समारोह में भारतीय सेना की ‘असम रेजिमेंट’ (Assam Regiment) के 32 जांबाज जवान शानदार मार्च करेंगे. इस खतरनाक और अनुशासित सैन्य टुकड़ी का नेतृत्व कैप्टन आर्यन एच. देवलेकर कर रहे हैं. जब भारतीय सेना के जवान कदमताल करते हुए सेशेल्स की सड़कों पर उतरेंगे, तो यह नजारा दुश्मनों के होश उड़ाने के लिए काफी होगा.
सिर्फ थल सेना ही नहीं, बल्कि भारतीय नौसेना (Indian Navy) की एक विशेष टुकड़ी भी अपने ‘मिलिट्री बैंड’ के साथ इस समारोह की शान बढ़ाएगी. भारत की तीनों सेनाओं का यह शक्ति प्रदर्शन दोनों देशों के बीच मजबूत और ‘फौलादी’ रक्षा साझेदारी (Defense Partnership) का सबसे बड़ा सबूत है.
ये भी पढ़ें: कांग्रेस संविधान पर हमले के लिए पहले से रही है कुख्यात, केजरीवाल हैं चुनावी नेता: डॉ दिनेश शर्मा
प्रधानमंत्री मोदी की सेशेल्स की यह तीन दिवसीय यात्रा सिर्फ एक कूटनीतिक दौरा नहीं है, बल्कि हिंद महासागर (Indian Ocean Region) में चीन की बढ़ती दखलअंदाजी के खिलाफ भारत का एक कड़ा ‘चेक-मेट’ है. 50वें राष्ट्रीय दिवस पर मोदी का ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ बनना और भारतीय सेनाओं का मार्च, यह साफ कर देता है कि भारत और सेशेल्स की दोस्ती अब किसी भी समुद्री चुनौती को चीरने के लिए पूरी तरह तैयार है.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…