पीएम मोदी ने शेयर किया गीता बेन का राम भजन
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होने जा रहा है. जिसको लेकर तेजी के साथ तैयारियों को पूरा किया जा रहा है. भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले पूरा देश राममय नजर आ रहा है. सोशल मीडिया से लेकर हर जगह भगवान श्री राम के भजन और उनकी जुड़ी कहानियों के चर्चे हो रहे हैं. इसी बीच पीएम मोदी भी पूरे देश को राममय बनाने में जुटे हुए हैं. हाल के दिनों में पीएम मोदी भगवान राम से जुड़े भजनों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर रहे हैं.
रविवार (7 जनवरी) को पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भजन गायिका गीताबेन रबारी के एक रामभजन को शेयर किया है. गाने को शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लिखा है कि “अयोध्या में प्रभु श्री राम के दिव्य-भव्य मंदिर में राम लला के आगमन का इंतजार खत्म होने वाला है. देशभर के मेरे परिवारजनों को उनकी प्राण-प्रतिष्ठा की बेसब्री से प्रतीक्षा है. उनके स्वागत में गीताबेन रबारी जी का ये भजन भावविभोर करने वाला है.”
बता दें कि इससे पहले 6 जनवरी को पीएम मोदी ने X पर स्वस्ति मेहुल के गाए एक भजन को शेयर किया था. जिसमें पीएम मोदी ने लिखा था कि “स्वस्ति जी का ये भजन एक बार सुन लें तो लंबे समय तक कानों में गूंजता रहता है. आंखों को आंसुओं से, मन को भावों से भर देता है.”
यह भी पढ़ें- Ram Mandir: सिर पर सोने की खड़ाऊ लेकर निकला ये शख्स, 8 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी कर पहुंचेगा अयोध्या
पीएम मोदी ने गायक जुबिन नौटियाल और बिहार की रहने वालीं स्वाति मिश्रा का गाया हुआ भजन भी शेयर किया था. जुबिन नौटियाल का गाना शेयर करते हुए एक्स पर लिखा था, “भगवान श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा के सुअवसर पर अयोध्या के साथ-साथ पूरा देश राममय हो रहा है. राम लला की भक्ति से ओतप्रोत जुबिन नौटियाल जी, पायल देव जी और मनोज मुंतशिर जी का यह स्वागत भजन दिल को छू लेने वाला है….”.
-भारत एक्सप्रेस
अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी सचिन थापन की…
Delhi-NCR Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के बीच AQI 244 के पार पहुंच गया है.…
Digvijaya Singh Yatra: उज्जैन के महाकाल मंदिर से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह ने 900 किलोमीटर…
Stock Market Crash: शुरुआती जोरदार तेजी के बाद शेयर बाजार में बड़ा यू-टर्न देखने को…
सुप्रीम कोर्ट ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, उनकी बेटी टी वीणा और दामाद…
भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी ने गाजीपुर जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए…