प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दो दिवसीय यात्रा पर साइप्रस पहुंचे. यहां वह द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस के साथ वार्ता करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण में यहां पहुंचे हैं. इसके बाद वह कनाडा और क्रोएशिया भी जाएंगे. यह दो दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की साइप्रस की पहली यात्रा है.
पीएम मोदी ने अपनी साइप्रस यात्रा की झलकियां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्सप पर शेयर किया है. उन्होंने पोस्ट में कहा, “भारत साइप्रस के साथ दोस्ती को और गहरा करने के लिए तत्पर है. आज के स्वागत समारोह की मुख्य बातें यहां प्रस्तुत हैं.”
साइप्रस पहुंचने पर पीएम मोदी ने एक्स पर कहा, “साइप्रस पहुंच गया हूं. हवाई अड्डे पर मेरा स्वागत करने के विशेष सम्मान के लिए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस का आभार. यह यात्रा भारत-साइप्रस संबंधों को महत्वपूर्ण गति प्रदान करेगी, विशेष रूप से व्यापार, निवेश और अन्य क्षेत्रों में.”
साइप्रस से वे कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के निमंत्रण पर जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कनाडा के कनानास्किस जाएंगे. जी-7 शिखर सम्मेलन के बाद, प्रधानमंत्री मोदी क्रोएशिया का दौरा करेंगे और राष्ट्रपति ज़ोरान मिलनोविक और प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच के साथ बैठक करेंगे.
-भारत एक्सप्रेस
सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…
INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…
बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…
कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…
Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…
उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…