देश

‘हे देवेश्वरी! आप भक्तों की संकटों से रक्षा करती हैं’, प्रधानमंत्री मोदी ने मां सिद्धिदात्री से की मंगलकामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मां दुर्गा की स्तुति में संस्कृत का एक श्लोक साझा किया. इस श्लोक के जरिए उन्होंने देवी की महिमा और भक्तों की रक्षा करने वाली उनकी शक्ति का संदेश दिया. पोस्ट में मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए बताया गया कि जो लोग सच्चे मन से देवी का स्मरण करते हैं, उनकी उन्नति होती है और मां उन्हें संकटों से बचाती हैं.

प्रधानमंत्री की ओर से साझा किया गया श्लोक है:

“यैस्तु भक्त्या स्मृता नूनं तेषां वृद्धिः प्रजायते. ये त्वां स्मरन्ति देवेशि रक्षसे तान्न संशयः॥”

इसका अर्थ है कि जो भक्त पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ मां दुर्गा को याद करते हैं, उनके जीवन में तरक्की और समृद्धि आती है. वहीं, जो लोग सच्चे मन से देवी का ध्यान करते हैं, मां उनकी रक्षा करती हैं. उनकी कृपा से भक्तों को कठिन परिस्थितियों का सामना करने की शक्ति मिलती है.

देवी कवच का आठवां श्लोक है यह मंत्र

प्रधानमंत्री मोदी ने जिस संस्कृत श्लोक को साझा किया, वह श्रीदेवीकवचम् यानी दुर्गा कवच का आठवां श्लोक है. दुर्गा कवच में मां दुर्गा की महिमा, उनके अलग-अलग स्वरूपों और भक्तों की रक्षा करने वाली शक्ति का वर्णन मिलता है.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवी का स्मरण मन में विश्वास और साहस पैदा करता है. इस श्लोक से पहले के प्रसंग में भी संकट, युद्ध और भय से मुक्ति का उल्लेख मिलता है. ऐसे में इस मंत्र का संदेश केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि मुश्किल समय में आस्था बनाए रखने और हिम्मत से आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देता है.

महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा

नवरात्र के अंतिम दिन सोमवार को मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जा रही है. नवरात्र के नौवें दिन को महानवमी कहा जाता है. इस दिन मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना होती है और घरों में भी श्रद्धालु मां की आराधना करते हैं.

मां सिद्धिदात्री के नाम का अर्थ भी उनके स्वरूप की विशेषता बताता है. ‘सिद्धि’ का मतलब पूर्णता या विशेष सामर्थ्य है, जबकि ‘दात्री’ का अर्थ देने वाली होता है. धार्मिक मान्यता है कि मां अपने भक्तों को आठ प्रकार की सिद्धियां प्रदान करती हैं. इनमें अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, ईशत्व और वशित्व शामिल हैं.

मां सिद्धिदात्री को सिंह पर सवार दिखाया जाता है. उनकी चार भुजाएं हैं. उनके दाहिने हाथों में गदा और चक्र, जबकि बाएं हाथों में कमल का फूल और शंख सुशोभित रहते हैं. देवी का यह रूप शक्ति, ज्ञान और सिद्धि का प्रतीक माना जाता है.

मां सिद्धिदात्री की कृपा से अर्धनारीश्वर बने भगवान शिव

पौराणिक कथाओं में मां सिद्धिदात्री का संबंध भगवान शिव से भी बताया गया है. मान्यता है कि मां की कृपा से भगवान शिव को अनेक सिद्धियां प्राप्त हुई थीं. इसी से जुड़ी धार्मिक कथा के अनुसार, देवी की शक्ति से शिव के आधे शरीर में शक्ति का स्वरूप प्रकट हुआ और वे अर्धनारीश्वर कहलाए.

अर्धनारीश्वर स्वरूप में भगवान शिव के आधे भाग में पुरुष और आधे में स्त्री स्वरूप दिखाई देता है. इसे शिव और शक्ति की एकता के साथ-साथ सृष्टि में स्त्री और पुरुष ऊर्जा के संतुलन का प्रतीक माना जाता है.

महानवमी पर भोग और कन्या पूजन का विशेष महत्व

महानवमी के दिन मां सिद्धिदात्री को खीर, हलवा, पूरी, काले चने और मौसमी फलों का भोग लगाने की परंपरा है. मां को लाल और नीले रंग के फूल भी अर्पित किए जाते हैं. इनमें कमल के फूल का विशेष महत्व माना जाता है. इस दिन कन्या पूजन भी नवरात्र की प्रमुख धार्मिक परंपराओं में शामिल है. श्रद्धालु छोटी कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर उनकी पूजा करते हैं और उन्हें भोजन कराते हैं. इसके बाद दक्षिणा और उपहार देकर उनका आशीर्वाद लेते हैं.

ये भी पढ़ें- PM Modi Navratri Fast Diet:सिर्फ नींबू पानी या कुछ और…,पीएम मोदी व्रत में क्या खाते हैं?

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

सेठ हो तो ऐसा! पूजा की थाली में नोट सजाकर कर्मचारियों को थमा दिए एक-एक लाख रुपये, देखें वायरल VIDEO

Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…

1 minute ago

पाकिस्तान के खिलाफ गरजा अर्जुन राजपूत का बल्ला! एक छोर पर गिरते रहे विकेट, 209 रन का दिया लक्ष्य

Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…

24 minutes ago

बिहार में 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान: स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेंगे सीएम सम्राट

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…

36 minutes ago

सात समंदर पार प्रियंका चोपड़ा ने इस खास अंदाज में मनाई दीवाली, मालती मैरी का लुक चुरा रहा है सबका दिल

Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…

44 minutes ago

‘मुस्लिम वोटों के लिए पहनाईं बहुत सी टोपियां’ अखिलेश यादव पर भड़के राजभर, राहुल गांधी को लेकर भी दी सलाह

Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…

53 minutes ago

2014 से 2026 तक का सफर! देखिए हर साल किस खास जगह पर दीवाली मनाते हैं पीएम मोदी

PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…

56 minutes ago