यूटिलिटी

योगी सरकार का मास्टरस्ट्रोक! CM योगी ने नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया बंपर तोहफा, बढ़ाकर कर दिया इतना मानदेय

UP Anganwadi Salary: शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ा तोहफा दिया है. सरकार ने बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा की आधारशिला रखने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में बड़ी वृद्धि करते हुए इसे अब 12,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया है.

शारदीय नवरात्र के अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाकर 12,000 रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा की है. साथ ही, उन्हें स्वास्थ्य बीमा का लाभ और नारी शक्ति के आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न सरकारी पहलों की जानकारी दी.

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय हुआ 12,000 रुपये

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए बताया कि बच्चों के पोषण और शिक्षा से जुड़ी अहम जिम्मेदारी निभाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में वृद्धि की गई है. इसे बढ़ाकर सीधे 12,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है. इसके साथ ही उन्हें स्वास्थ्य बीमा का लाभ देकर उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा और सामाजिक कल्याण को भी मजबूत किया जा रहा है.

माफिया के शिकंजे से मुक्त हुई पोषण व्यवस्था

सीएम योगी ने वर्ष 2017 से पहले की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि उस समय बच्चों के पोषण से जुड़ी व्यवस्था माफिया के शिकंजे में थी. राज्य में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद ‘टेक होम राशन’ के उत्पादन और वितरण की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सौंपी गई, जिससे व्यवस्था में पारदर्शिता आई और नारी शक्ति के आर्थिक स्वावलंबन का मार्ग प्रशस्त हुआ.

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रही हैं महिलाएं

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में बलिनी, सामर्थ्य, काशी, बाबा गोरखनाथ और सृजनी जैसी दुग्ध उत्पादक कंपनियों से जुड़कर 31 जिलों की 4 लाख से अधिक महिलाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रही हैं. इसके अलावा, हर ग्राम पंचायत में ‘बीसी सखी’ पहल ने महिलाओं को वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाई है.

‘सशक्त नारी, समृद्ध उत्तर प्रदेश’ का संकल्प

आज उत्तर प्रदेश में 1 करोड़ 20 लाख से अधिक महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आत्मनिर्भरता की नई गाथा लिख रही हैं. ‘लखपति दीदी’ योजना के जरिए महिलाएं अपनी मेहनत से परिवार की आर्थिक समृद्धि सुनिश्चित कर रही हैं. सरकार का यह कदम ‘सशक्त नारी, समृद्ध उत्तर प्रदेश’ के विजन को और मजबूत कर रहा है.

यह भी पढ़ें-राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

पाकिस्तान के खिलाफ गरजा अर्जुन राजपूत का बल्ला! एक छोर पर गिरते रहे विकेट, 209 रन का दिया लक्ष्य

Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…

16 minutes ago

बिहार में 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान: स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेंगे सीएम सम्राट

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…

27 minutes ago

सात समंदर पार प्रियंका चोपड़ा ने इस खास अंदाज में मनाई दीवाली, मालती मैरी का लुक चुरा रहा है सबका दिल

Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…

35 minutes ago

‘मुस्लिम वोटों के लिए पहनाईं बहुत सी टोपियां’ अखिलेश यादव पर भड़के राजभर, राहुल गांधी को लेकर भी दी सलाह

Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…

44 minutes ago

2014 से 2026 तक का सफर! देखिए हर साल किस खास जगह पर दीवाली मनाते हैं पीएम मोदी

PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…

47 minutes ago

लाल आतंक के गढ़ में पीएम मोदी की दीपावली! 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से कर दिया ये ऐलान

PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया के…

57 minutes ago