देश

पीएम मोदी ने शेयर किया सोमनाथ का अलौकिक वीडियो, करेंगे ओंकार जाप और ड्रोन शो का दीदार

PM Modi On Somnath Swabhiman Parv: प्रधानमंत्री मोदी 10-11 जनवरी को गुजरात के सोमनाथ जाएंगे और ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ में शामिल होंगे. 10 जनवरी को शाम लगभग 8 बजे ओंकार मंत्र का जाप करेंगे और उसके बाद सोमनाथ मंदिर में ड्रोन शो देखेंगे. अपनी इस यात्रा से पहले पीएम मोदी ने सोमनाथ मंदिर पर बना एक वीडियो शेयर किया. इसमें सोमनाथ मंदिर के भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप को दिखाया गया है. इस वीडियो में मशहूर गायक हंसराज रघुवंशी की आवाज में दिल को छू लेने वाला गीत भी शामिल है.

वीडियो शेयर करते हुए प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भगवान श्री सोमनाथ सृष्टि के कण-कण में विराजते हैं. उनकी अखंड आस्था अनंत काल से निरंतर प्रवाहित हो रही है. वे सदैव भारत की आध्यात्मिक ऊर्जा के प्रतीक रहेंगे. सोमनाथ की अपनी यात्रा को लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा-

‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमारी आध्यात्मिक परंपरा का एक सशक्त प्रतीक है, जिसे देशभर में पूरी श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. इसी कड़ी में कल रात करीब 8 बजे सोमनाथ मंदिर में ओंकार मंत्र के दिव्य जाप का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिलेगा. इसके अगले दिन सुबह लगभग 9:45 बजे मां भारती की अनगिनत वीर संतानों को समर्पित शौर्य यात्रा में शामिल होने के बाद मंदिर में दर्शन एवं पूजन करूंगा. इसके बाद यहां एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का सुअवसर भी मिलेगा.’

शौर्य यात्रा में भाग लेंगे

पीएम मोदी 11 जनवरी को सुबह लगभग 9:45 बजे शौर्य यात्रा में भाग लेंगे. यह एक औपचारिक जुलूस है, जो सोमनाथ मंदिर की रक्षा करते हुए प्राणों की आहुति देने वाले अनगिनत योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आयोजित किया जाता है. शौर्य यात्रा में 108 घोड़ों का प्रतीकात्मक जुलूस निकलेगा, जो वीरता और बलिदान का प्रतीक होगा. इसके बाद लगभग 10:15 बजे प्रधानमंत्री सोमनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे. लगभग 11 बजे प्रधानमंत्री सोमनाथ में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे और उसे संबोधित करेंगे.

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 8 से 11 जनवरी 2026 तक सोमनाथ में आयोजित किया जा रहा है. यह पर्व भारत के उन असंख्य नागरिकों की स्मृति में मनाया जा रहा है, जिन्होंने मंदिर की रक्षा के लिए बलिदान दिया और जो आने वाली पीढ़ियों की सांस्कृतिक चेतना को प्रेरित करते रहेंगे.

आक्रमण की 1,000वीं वर्षगांठ

यह कार्यक्रम 1026 ईस्वी में महमूद गजनवी द्वारा सोमनाथ मंदिर पर किए गए आक्रमण की 1,000वीं वर्षगांठ पर आयोजित किया गया है. सदियों से इसे नष्ट करने के कई प्रयास किए जाने के बावजूद, सोमनाथ मंदिर आज भी आस्था और राष्ट्रीय गौरव का एक शक्तिशाली प्रतीक बनकर खड़ा है, जिसका श्रेय इसे इसके प्राचीन वैभव में पुनर्स्थापित करने के सामूहिक संकल्प और प्रयासों को जाता है.

ये भी पढ़ें: 2047 का रोडमैप तैयार करेंगे देश के युवा: राष्ट्रीय युवा दिवस पर पीएम मोदी करेंगे टाउन हॉल संवाद

मंदिर का इतिहास

स्वतंत्रता के बाद मंदिर के जीर्णोद्धार का प्रयास सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा किया गया. इस पुनरुद्धार यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव 1951 में आया, जब जीर्णोद्धार किए गए सोमनाथ मंदिर को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की उपस्थिति में भक्तों के लिए औपचारिक रूप से खोला गया. 2026 में इस ऐतिहासिक जीर्णोद्धार के 75 वर्ष पूरे होने से ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का विशेष महत्व और बढ़ गया है. इस समारोह में देशभर से सैकड़ों संत भाग लेंगे.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

6 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

7 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

7 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

7 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

8 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

8 hours ago