Kriti Sanon Dances on Lollipo Lagelu: बॉलीवुड के गलियारों में इस वक्त शहनाइयों की गूंज है और चर्चा हो रही है कृति सेनन की लाडली बहन नुपुर सेनन की शादी की. नुपुर और उनके लॉन्ग टाइम पार्टनर, मशहूर सिंगर स्टेबिन बेन, राजस्थान की झीलों की नगरी उदयपुर में एक शाही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.
सोशल मीडिया पर उनकी प्री-वेडिंग रस्मों की तस्वीरें और वीडियो छाए हुए हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है उनके ‘संगीत’ फंक्शन की, जहां भोजपुरी गानों का जबरदस्त तड़का देखने को मिला.
वैसे तो बॉलीवुड शादियों में अक्सर सूफी और पॉप गाने सुनाई देते हैं, लेकिन नुपुर के संगीत में माहौल तब गरमा गया जब पवन सिंह का सुपरहिट गाना ‘लॉलीपॉप लागेलू’ बजा. इस गाने ने वहां मौजूद हर शख्स को नाचने पर मजबूर कर दिया.
बड़ी बहन कृति सेनन ने भी अपनी बहन की खुशी में कोई कसर नहीं छोड़ी और वरुण शर्मा के साथ मिलकर इस भोजपुरी गाने पर जमकर ठुमके लगाए. कृति का यह देसी अंदाज और वरुण के साथ उनकी मस्ती फैंस को काफी पसंद आ रही है.
हैरानी की बात यह है कि कुछ ही दिन पहले कार्तिक आर्यन भी अपनी बहन कृतिका की शादी में इसी गाने पर धमाल मचाते नजर आए थे. ऐसा लगता है कि बॉलीवुड के हर जश्न में अब पवन सिंह के गानों का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है.
अपनी संगीत सेरेमनी के लिए नुपुर ने एक बेहद खूबसूरत मल्टीकलर लहंगा चुना, जिसके साथ उन्होंने गोल्डन ब्लाउज और भारी ज्वेलरी कैरी की. वहीं होने वाले दूल्हे राजा स्टेबिन बेन भी पीछे नहीं रहे, उन्होंने मिरर वर्क वाली शेरवानी पहनी थी जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे थे. इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो में यह कपल एक-दूसरे की बांहों में बाहें डाले डांस करता नजर आ रहा है.
फंक्शन के दौरान एक पल ऐसा भी आया जब नुपुर और कृति की मां अपनी बेटी और दामाद को निहारते हुए भावुक हो गईं. उनकी आंखों में अपनी छोटी बेटी की विदाई और नई शुरुआत की खुशी साफ झलक रही थी. वहीं कृति सेनन ने भी अपने लुक से सबका ध्यान खींचा. उन्होंने पिंक और सिल्वर कॉम्बिनेशन की एक डिजाइनर ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह बेहद ग्लैमरस लग रही थीं.
आपको बता दें कि नुपुर और स्टेबिन की सगाई की खबरें नए साल की शुरुआत में ही आ गई थीं, जब नुपुर ने अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते हुए प्रपोजल की तस्वीरें शेयर की थीं. अब इंतजार है तो 11 जनवरी का, जब उदयपुर के एक शानदार वेन्यू में ये दोनों सितारे सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो जाएंगे.
ये भी पढ़ें- क्या टूट गई Tara Sutaria और Veer Pahariya की जोड़ी? AP Dhillon के कॉन्सर्ट से शुरू हुई चर्चा अब ब्रेकअप तक पहुंची
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…
Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…