देश

‘मुश्किल वक्त में भी मत खोना धैर्य’: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर देशवासियों को दिया खास संदेश

जिंदगी चाहे कितनी भी मुश्किल राहों से क्यों न गुजर रही हो, इंसान को कभी अपना धैर्य नहीं खोना चाहिए और निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कुछ ऐसा ही प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा कर देशवासियों को गहरा जीवन मंत्र दिया है.

क्या है इस संस्कृत सुभाषित का मतलब?

प्रधानमंत्री मोदी ने श्लोक को साझा करते हुए लिखा:

‘त्याज्यं न धैर्यं विधुरेऽपि दैवे धैर्यात्कदाचित्स्थितिमाप्नुयात्सः ।

याते समुद्रेऽपि च पोतभङ्गे सांयात्रिको वाञ्छति कर्म एव ।।’

आसान शब्दों में इसका भावार्थ यह है कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी प्रतिकूल या दुर्भाग्यपूर्ण क्यों न हों, इंसान को कभी हिम्मत और धैर्य का साथ नहीं छोड़ना चाहिए. धैर्य के बल पर ही व्यक्ति बुरे से बुरे दौर से बाहर निकलकर अपनी स्थिति में सुधार ला सकता है. ठीक उसी तरह, जैसे समंदर के बीचों-बीच अगर जहाज टूट भी जाए, तब भी एक नाविक उम्मीद नहीं हारता और तैरकर किनारे तक पहुंचने की हर संभव कोशिश में जुटा रहता है.

वीडियो के जरिए दी उम्मीद

पीएम मोदी ने इस सुभाषित को एक बेहद प्रभावशाली और प्रेरणादायी वीडियो के साथ पोस्ट किया. इस वीडियो में तूफानी लहरों के बीच हादसे के बाद एक व्यक्ति के संघर्ष के साथ-साथ एक नई सुबह और उम्मीद की किरण के रूप में सूर्योदय की छवि दिखाई गई है.

वीडियो में सुभाषित का हिंदी और अंग्रेजी अनुवाद भी दिया गया है, ताकि हर कोई इसके अर्थ को आसानी से समझ सके. यह संदेश जीवन की कठिनाइयों के सामने संकल्पबद्ध रहकर लगातार कर्म करते रहने के महत्व को रेखांकित करता है.

ये भी पढ़ें: 15 से ज्यादा राज्यों में मानसून का तांडव, दिल्ली-UP हर तरफ होने वाली है बादलों की घेराबंदी; IMD की चेतावनी

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

7 minutes ago

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और कैप्टन स्मित मछार को मिला खास न्योता, नेतनयाहू ने की फोन पर बात

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और जांबाज भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को…

19 minutes ago

गुजरात प्रदर्शनी में दिखा PM मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा सफर, CM भूपेंद्र पटेल ने किया मुआयना

अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…

40 minutes ago

दादरी में दुकान की मरम्मत के दौरान गिरा लेंटर, मलबे में दबे आधा दर्जन मजदूर

ग्रेटर नोएडा के दादरी में जीटी रोड पर मरम्मत के दौरान दुकान का लेंटर गिरने…

53 minutes ago

CM योगी की मौजूदगी में लखनऊ में शिक्षक गरिमा सम्मेलन हुआ संपन्न, विधायक राजेश्वर सिंह ने शिक्षा और संस्कार पर रखी बात

CM Yogi Adityanath: राजधानी लखनऊ के डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रेक्षागृह में रविवार को अखिल विश्व…

55 minutes ago

सिर्फ टूरिज्म नहीं, हिंद महासागर का अभेद्य किला बना लक्षद्वीप, पीएम मोदी के दौरे के बाद ऐसे बदली द्वीपों की तस्वीर

PM Modi Lakshadweep: जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप पहुंचे थे. उनकी यात्रा की…

1 hour ago