पीएम मोदी
PM Modi In Bihar: बिहार के मोतिहारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने जनसभा को संबोधित करते हुए आरजेडी और कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी गरीबों, दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों के नाम पर राजनीति करते आए हैं, लेकिन बराबरी का अधिकार तो दूर, ये परिवार से बाहर के लोगों को सम्मान तक नहीं देते. इन लोगों का अहंकार आज पूरा बिहार देख रहा है. हमें बिहार को इनकी बुरी नीयत से बचाकर रखना है.
पीएम मोदी (PM Modi) ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्वी भारत को आगे बढ़ाने के लिए हमें बिहार को विकसित बिहार बनाना है. आज बिहार में इतनी तेजी से काम इसलिए हो रहा है क्योंकि केंद्र और राज्य में बिहार के लिए काम करने वाली सरकार है. जब केंद्र में कांग्रेस और आरजेडी की सरकार थी, तो यूपीए के 10 साल में बिहार को सिर्फ 2 लाख करोड़ रुपए के आसपास मिले. यानी नीतीश जी की सरकार से ये लोग बदला ले रहे थे. बिहार से बदला ले रहे थे. 2014 में केंद्र में आपने मुझे सेवा करने का अवसर दिया. केंद्र में आने के बाद मैंने बिहार से बदला लेने वाली उस पुरानी राजनीति को भी समाप्त कर दिया. पिछले 10 साल में, एनडीए के 10 वर्षों में बिहार के विकास के लिए जो राशि दी गई है, वो पहले से कई गुना ज्यादा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा, “कांग्रेस और राजद के मुकाबले कई गुना ज्यादा पैसा बिहार को हमारी सरकार ने दिया. ये पैसा बिहार में जनकल्याण और विकास परियोजनाओं में काम आ रहा है. आज की पीढ़ी को जानना जरूरी है कि बिहार दो दशक पहले किस तरह हताशा में डूबा हुआ था. आरजेडी और कांग्रेस के राज में विकास पर ब्रेक था, गरीब का पैसा गरीब तक पहुंचना असंभव था. जो शासन में थे, उनमें बस यही सोच थी कि कैसे गरीब के हक का पैसा लूट लें.”
उन्होंने (PM Modi) कहा कि बिहार असंभव को भी संभव बनाने वाले वीरों की धरती है. आप लोगों ने इस धरती को आरजेडी और कांग्रेस की बेड़ियों से मुक्त किया, असंभव को संभव बनाया. उसी का परिणाम है कि आज बिहार में गरीब कल्याण को योजनाएं सीधे गरीबों तक पहुंच रही है. पिछले 11 वर्षों में पीएम आवास योजना के तहत देश में गरीबों के लिए 4 करोड़ से भी ज्यादा घर बनाए गए हैं. इनमें से करीब 60 लाख घर अकेले बिहार में बने हैं. हमारे अकेले मोतिहारी जिले में ही 3 लाख के करीब गरीब परिवारों को पक्के घर मिलें हैं और गिनती लगातार बढ़ रही है. आरजेडी और कांग्रेस के राज में गरीब को ऐसे पक्के घर मिलना असंभव था. जिन लोगों के राज में लोग अपने घरों में रंग-रोगन तक नहीं करवाते थे, डरते थे कि अगर रंग-रोगन हो गया तो पता नहीं कि मकान मालिक को ही उठवा लिया जाए.
Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…
'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…