लीगल

YSR कांग्रेस पार्टी के सांसद पीवी मिधुन रेड्डी को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने अग्रिम जमानत देने से किया इनकार

सुप्रीम कोर्ट से वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सांसद पीवी मिधुन रेड्डी को झटका लगा है. कोर्ट ने आंध्र प्रदेश शराब घोटाले मामले में अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया है. जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की बेंच ने याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील से पूछा कि हम किस आधार पर अग्रिम जमानत दे. जिसपर याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि एफआईआर में उनका नाम नहीं है और न ही गिरफ्तारी के लिए कोई ठोस आधार है.

उन्होंने कहा कि अब जब संसद सत्र शुरू होने वाला है, तो यह गिरफ्तारी का दबाव बनाना प्रतीत होता है. उन्होंने यह भी कहा कि पिछले एक साल में जांच एजेंसी ने केवल एक बार उन्हें बुलाया है और तथ्यों में कोई नया मोड़ नहीं आया है. उन्होंने कहा कि भारतीय न्याय प्रणाली की नई संहिता (बीएनएसएस) के तहत भी यह अपराध गंभीर श्रेणी में नहीं आता.

कोर्ट ने सिंघवी की इन दलीलों से संतुष्ट नही हुआ और याचिका को खारिज करते हुए कहा कि प्रस्तुत तथ्यों के आधार पर जमानत नहीं दी जा सकती. राजमपेट के सांसद पीवी मिधुन रेड्डी ने आंध्र प्रदेश सीआईडी द्वारा दर्ज शराब घोटाला मामले में सुरक्षा की मांग की थी.

सितंबर 2023 में आंध्र प्रदेश स्टेट बेवरेजेस कॉर्पोरेशन द्वारा संचालित शराब कारोबार में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं से संबंधित मामले की सीआईडी जांच कर रही है. पीवी मिधुन रेड्डी को हाई कोर्ट ने अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया था. जिसके बाद सुनवाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट से BPSC अध्यक्ष मनु भाई परमार को बड़ी राहत, नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

42 seconds ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

35 minutes ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

1 hour ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

1 hour ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

2 hours ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

2 hours ago