देश

‘धुरंधर’, ‘केरल स्टोरी’ व ‘कश्मीर फाइल्स’ का जिक्र कर कांग्रेस पर भड़के पीएम मोदी, लगाया झूठा नैरेटिव फैलाने का आरोप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को केरल के तिरुवल्ला में आयोजित एनडीए की बड़ी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस व विपक्षी पार्टियों पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल झूठ फैलाने में माहिर हैं और देश को गुमराह करने का काम करते हैं.

पीएम मोदी ने खासतौर पर तीन फिल्मों ‘धुरंधर’, ‘द केरल स्टोरी’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर विपक्ष पर झूठा नैरेटिव फैलाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “जब ‘द केरल स्टोरी’ आई, तो इन्होंने कहा सब झूठ है. जब ‘द कश्मीर फाइल्स’ आई, तो इन्होंने कहा सब झूठ है. जब ‘धुरंधर’ फिल्म आई, तो इन्होंने कहा सब झूठ है और ये झूठ बोलने में माहिर हैं.”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस समेत उसके सहयोगी दल हर मुद्दे पर झूठ बोलते हैं. उन्होंने कहा, “इनका काम ही झूठ फैलाना है. ये लोग झूठ फैलाने का कारोबार चला रहे हैं. सीएए के बारे में झूठ, यूसीसी के बारे में झूठ और इन फिल्मों के बारे में झूठ.”

देश को गुमराह कर रही हैं विपक्षी पार्टियां- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने सीएए का उदाहरण देते हुए कहा कि जब नागरिकता संशोधन कानून लाया गया तो विपक्ष ने देश को डराने की कोशिश की लेकिन आज सीएए लागू हो चुका है और देश को कोई नुकसान नहीं हुआ. उन्होंने यूसीसी यानी समान नागरिक संहिता का जिक्र करते हुए बताया कि यह गोवा में दशकों से लागू है और वहां कोई समस्या नहीं है.

रैली में प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष हर अच्छे काम का विरोध करता है और उसके बारे में झूठ फैलाता है. उन्होंने जोर देकर कहा कि ये पार्टियां देश को गुमराह करने का काम कर रही हैं. उन्होंने कहा कि दर्शक इन फिल्मों को अच्छी तरह समझ रहे हैं और विपक्ष के झूठ को पहचान रहे हैं. उन्होंने विपक्ष से अपील की कि वे देश को गुमराह करना बंद करें.

‘धुरंधर: द रिवेंज’ राष्ट्रीय सुरक्षा और सैन्य अभियानों पर आधारित फिल्म है, जिसमें मजबूत राष्ट्रवाद है. ‘द कश्मीर फाइल्स’ 1990 के दशक में कश्मीरी पंडितों के पलायन और हिंसा की सच्ची कहानी दिखाती है. वहीं ‘द केरल स्टोरी’ केरल की उन महिलाओं की कहानी है जिन्हें चरमपंथी संगठनों में भर्ती किया गया. इन तीनों फिल्मों को रिलीज के बाद कांग्रेस और कुछ विपक्षी दलों की तरफ से कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था.

ये भी पढ़ें: असम-बंगाल तो ठीक, क्या साउथ में चल पाएगा बीजेपी का जादू? जानिए क्या है मोदी-शाह का नया ‘गेम प्लान’

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट 28 अक्टूबर को सुनाएगा फैसला, बीजेपी नेता करनैल सिंह की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…

8 minutes ago

दलाई लामा पर चीन का ‘वेटिंग गेम’? रिपोर्ट में बीजिंग की रणनीति पर उठे सवाल

दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…

17 minutes ago

आडवाणी की तबीयत पर अस्पताल ने क्या कहा? ICU में चल रहा इलाज; जेपी नड्डा ने लिया हालचाल

LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…

30 minutes ago

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

48 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

56 minutes ago