देश

“विकास से नहीं विनाश से है इनकी पहचान”…PM मोदी का राजद-कांग्रेस पर हमला

Bihar Election 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजद और कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है. बिहार के सहरसा में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस का विकास से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है. प्रधानमंत्री ने कहा कि एनडीए की पहचान विकास से है, राजद-कांग्रेस की पहचान विनाश से है.

कोसी महासेतु रेल पुल का उदाहरण

कोसी महासेतु रेल पुल का उदाहरण देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पुल का शिलान्यास 2003 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया. 2004 में राजद के समर्थन वाली दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनी लेकिन 2005 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनी. बिहार के लोगों ने राजद को साफ कर दिया. इसके कारण राजद के लोगों का पारा और अहंकार सातवें आसमान पर पहुंच गया. उन्होंने बिहार के लोगों को इतना गुस्सा किया कि वे बिहार को बर्बाद करने पर तुल गए.

विपक्ष पर हमला

इसी कड़ी में पीएम मोदी ने आगे कहा,

“राजद के लोगों ने मनमोहन सिंह और सोनिया की बगल में बैठकर बिहार से बदला लेना शुरू कर दिया. जितने भी बिहार के लोगों की भलाई के प्रोजेक्ट थे, उन पर ताले लगा दिए गए. कांग्रेस-राजद ने कोसी महासेतु को अधर में लटका दिया. कोसी महासेतु रेल पुल का उदाहरण राजद-कांग्रेस की बदले की राजनीति के कारण सालों तक बिहार के लोगों को भुगतना पड़ा. एक समय था कि कोसी और मिथिलांचल के लोगों को 300 किमी का सफर करके इस पार से उस पार जाना पड़ता था. आज वह सफर 30 किलोमीटर से भी कम रह गया है.”

आगे उन्होंने कहा कि 2014 में मुझे देश की सेवा करने का मौका मिला. मैंने नए सिरे से फाइल मंगाई और तेजी से काम शुरू कराया. आखिरकार साल 2020 में एनडीए सरकार ने बिहार को यह पुल बनाकर सौंपा. अब कोसी नदी पर अनेक पुल बन रहे हैं. अनेकों सड़कें बन रही हैं.

“राजद ने बिहार के लोगों का नुकसान किया”

सहरसा की जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जिन्होंने (राजद) बिहार के लोगों का नुकसान किया, उनको सजा होनी चाहिए और इस बार चुनाव में जनता उन्हें सजा दे.

ये भी पढ़ें-‘महाठगबंधन’ में न नेता और न नीति…, गृह मंत्री अमित शाह का विपक्ष पर करारा हमला, कहा- 14 नवंबर को हो जाएगा सूपड़ा साफ

उन्होंने एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगते हुए कहा कि बिहार में पहले चरण के मतदान के लिए अब सिर्फ 2 दिन बाकी हैं. 6 नवंबर की सुबह सहरसा और मधेपुरा वोट डालेंगे. आप जो अपना वोट डालेंगे, वो सरकार बनाने वाला वोट होना चाहिए.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

(साभार IANS न्यूज एजेंसी)

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

30 minutes ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

42 minutes ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…

55 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: तेज हवाओं से मिली राहत, जल्द पड़ सकती है ठंड की आहट

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…

1 hour ago

पाकिस्तान में क्या हो रहा है? इमरान की पार्टी पर शहबाज सरकार का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू

Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…

1 hour ago

अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: कच्छ कॉपर प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी होगी इंटीग्रेट

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…

1 hour ago