Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

‘महाठगबंधन’ में न नेता और न नीति…, गृह मंत्री अमित शाह का विपक्ष पर करारा हमला, कहा- 14 नवंबर को हो जाएगा सूपड़ा साफ

Amit Shah Attack On Mahathagbandhan: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को बिहार के शिवहर जिले में आयोजित जनसभा में महागठबंधन पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने महागठबंधन को ‘महाठगबंधन’ बताया है.

Amit Shah Attack On Mahathagbandhan

Amit Shah Attack On Mahathagbandhan: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को बिहार के शिवहर जिले में आयोजित जनसभा में महागठबंधन पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने महागठबंधन को ‘महाठगबंधन’ बताया है. रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ‘महाठगबंधन’ में न नेता है और न नीति है. ये मालूम ही नहीं है कि किस सीट से कौन चुनाव लड़ रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि 14 नवंबर को राहुल गांधी और लालू प्रसाद यादव की पार्टियों का सूपड़ा साफ होगा.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि एनडीए की पांचों पार्टियां, पांडव की भांति एकमुश्त होकर बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं.

राहुल गांधी करते हैं छठ मइया का अपमान

इस दौरान अमित शाह ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का अपमान करते-करते राहुल गांधी ने छठ मइया का अपमान किया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जब-जब पीएम मोदी का अपमान किया है, जनता ने इनको हराकर अपना जवाब दिया है.

राहुल गांधी ने छठ मइया का किया अपमान

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने इस बार प्रधानमंत्री के साथ छठ मइया का भी अपमान किया है. आने वाले चुनाव में यहां की जनता इसको जरूर याद रखेगी.

बिहार में एनडीए के संकल्प पत्र में किये गए वादों के संबंध में भी केंद्रीय गृह मंत्री ने जनता को जनता को जानकारी दी. उन्होंने कहा कि जिस दिन सीतामढ़ी में सीता माता के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी. उसी दिन हम सीतामढ़ी से लेकर अयोध्या तक वंदे भारत ट्रेन भी शुरू कर देंगे. इसका बिहार के टूरिज्म को बहुत फायदा होगा. बिहार से अयोध्या और अयोध्या से बिहार जाना आसान हो जाएगा.

ये भी पढ़ें- ICAI CA Result 2025: आज जारी होंगे फाइनल, इंटर और फाउंडेशन के नतीजे, छात्र अभी से तैयार रखें रोल नंबर, जानें कैसे करें रिजल्ट चेक

9000 रुपये की जाएगी किसान सम्मान निधि

गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को सालाना मिलने वाली राशि को 6,000 रुपए से बढ़ाकर 9,000 रुपए किया जाएगा. पटना, दरभंगा, पूर्णिया और भागलपुर के एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाया जाएगा. गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब 10 साल के दौरान बिहार को सिर्फ 2 लाख 80 हजार करोड़ रुपए दिए, जबकि मोदी सरकार के 10 साल के दौरान बिहार को 18 लाख 70 हजार करोड़ रुपए दिए.

रैली के दौरान अमित शाह ने नीतीश कुमार और पीएम मोदी को जनहितैषी काम करने वाला नेता बताया. उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सभी के लिए काम किया है. उन्होंने सभी जीविका दीदियों के खातों में 10,000 रुपए डाले. ये राजद वाले चुनाव आयोग के पास जाकर कह रहे हैं कि यह 10,000 रुपए वापस ले लो. मैं जीविका दीदियों से कहना चाहता हूं, चिंता मत करिए. उनके दादा जी भी आ जाएंगे, तब भी यह 10,000 रुपए कोई छीन नहीं पाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Chhath Puja 2026