देश

स्लोवाकिया से पीएम मोदी को मिले सम्मान पर एनडीए नेताओं में उत्साह

पीएम मोदी को स्लोवाकिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किए जाने पर देशभर के नेताओं ने इसे भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और 140 करोड़ भारतीयों का प्रतीक बताया है. यह ऐतिहासिक क्षण वैश्विक मंच पर भारत की मजबूत होती स्थिति को दर्शाता है.

32 अन्य देश भी दे चुके हैं अपना सर्वोच्च सम्मान: गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री मोदी को अपना सर्वोच्च सम्मान दिया है और इससे पहले 32 अन्य देश भी ऐसा कर चुके हैं. यह भारत की प्रतिष्ठा की वैश्विक पहचान है. यह सम्मान केवल प्रधानमंत्री मोदी का नहीं, बल्कि देश के 140 करोड़ नागरिकों का सम्मान है. प्रधानमंत्री मोदी इस सम्मान के प्रतीक हैं.

अवसाद और नशाखोरी के खिलाफ योग एक बड़ा हथियार: रवि किशन

वहीं भाजपा सांसद रवि किशन ने प्रधानमंत्री मोदी के योग को वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय बनाने के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि योग पहले भी दुनिया में मौजूद था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों के बाद यह व्यापक स्तर पर पूरी दुनिया तक पहुंचा. रवि किशन ने आगे कहा कि आज अवसाद, आत्महत्या की प्रवृत्ति, नशाखोरी और शराब की लत जैसी समस्याएं विश्वभर में चिंता का विषय हैं और योग ने लाखों लोगों को इससे राहत देने का काम किया है. उन्होंने लोगों से 15 जून से 21 जून तक मनाए जा रहे योग सप्ताह में शामिल होने और प्रतिदिन कम से कम एक घंटा अपने शरीर और स्वास्थ्य के लिए देने की अपील की.

यह 140 करोड़ भारतियों का सम्मान

चिराग पासवान ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अलग-अलग देशों द्वारा सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया जाता है, तो यह सम्मान सिर्फ एक व्यक्ति या देश के प्रधानमंत्री का नहीं, बल्कि सभी 140 करोड़ भारतीयों का होता है. पीएम मोदी ने देश के विकास को गति देने का काम किया. आज अधिकांश देश इन कार्यों की तारीफ कर रहे हैं. उन्होंने अमेरिका-ईरान समझौते को लेकर कहा कि हम सभी चाहते थे कि जल्द से जल्द समाधान निकले क्योंकि अब परेशानियां बढ़ने लगी थीं. ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ को लेकर सिर्फ हमारी ही नहीं बल्कि कई देशों की चिंता थी.

पीएम मोदी ने पूरी दुनिया में बढ़ाई देश की प्रतिष्ठा

वहीं, जदयू सांसद संजय झा ने पीएम मोदी को स्लोवाकिया से मिलने वाले सम्मान पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को स्लोवाकिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)’ से सम्मानित किया जाना पूरे देश का सम्मान है. प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 12 वर्षों में देश की प्रतिष्ठा दुनियाभर में बढ़ाई है. उन्हें 30 से अधिक देशों ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है; यह सिर्फ प्रधानमंत्री जी का सम्मान नहीं है, पूरे देश के लिए अत्यंत गौरव की बात है.

ऐसे प्रधानमंत्री पर सभी देशवासियों को गर्व होना चाहिए: धर्मवीर प्रजापति

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने भी इस सम्मान को पूरे देश का सम्मान बताया. उन्होंने कहा कि यह हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है और ऐसे प्रधानमंत्री पर सभी देशवासियों को गर्व होना चाहिए.

भाजपा नेता टीआर श्रीनिवास ने कहा कि यूरोप के तेजी से उभरते और बेहतर प्रदर्शन करने वाले देशों में शामिल स्लोवाकिया द्वारा दिया गया यह सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ता है. प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे अधिक लोकप्रिय और सर्वाधिक स्वीकृति प्राप्त नेताओं में शामिल हैं, और यह सम्मान उसी वैश्विक स्वीकार्यता का प्रमाण है.

ये भी पढ़ें: ST वर्ग को इनकम टैक्स छूट में ‘क्रीमी लेयर’ लागू करने की मांग खारिज; सुप्रीम कोर्ट ने कहा- संसद तय करे टैक्स नीति

रणनीतिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

जदयू (JDU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय गौरव हैं. उन्होंने बताया कि 33 वर्षों बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का स्लोवाकिया दौरा हुआ है. उनके अनुसार, यह भारत और स्लोवाकिया के बीच व्यापार और रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती देने वाला महत्वपूर्ण कदम है, जिससे दोनों देशों के बीच कई बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकेंगे.

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

जमुई, समस्तीपुर के बाद अब बांका शर्मसार, तेजस्वी ने सम्राट चौधरी पर साधा निशाना, चिराग भी नाराज

Bihar News: बिहार में जमुई और समस्तीपुर के बाद अब बांका के मंदार पर्वत से…

51 seconds ago

‘सदी का सबसे बड़ा झूठ…’ गजा जनसंहार के आरोपों पर यूएन में भड़के नेतन्याहू, ममदानी को दिया करारा जवाब

Netanyahu UN Speech: संयुक्त राष्ट्र महासभा में इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने न्यूयॉर्क के मेयर…

28 minutes ago

अब नहीं चलेगी एजेंट्स की मनमानी! बीमा के मिस-सेलिंग पर नियम बदलने की तैयारी में IRDAI, जानें क्या होगा असर?

IRDAI ने बीमा कंपनियों के खर्च और एजेंट कमीशन को नियंत्रित करने के लिए नए…

41 minutes ago

‘गाजा में कोई नरसंहार नहीं किया’, UN में नेतन्याहू ने आरोपों को किया खारिज

Benjamin Netanyahu UN Speech: संयुक्त राष्ट्र महासभा में इजरायल के पीएम बेन्यामिन नेतन्याहू के भाषण…

43 minutes ago

पीएम मोदी ने क्यों धोए थे सफाईकर्मियों के पैर? सेवा यात्रियों को खुद बताया

PM modi news: पीएम मोदी ने वाराणसी से वडनगर जा रहे युवाओं से बातचीत में…

43 minutes ago

बीमारी नहीं, सैलरी से तय होती है डॉक्टर की फीस! जानिए अहमदाबाद के 81 वर्षीय डॉक्टर का वायरल रेट चार्ट

Ahmedabad doctor fee: अहमदाबाद के 81 वर्षीय डॉक्टर नंदलाल मनसेटा मरीज की मासिक कमाई के…

1 hour ago