देश

PM मोदी ने स्लोवाकिया में बच्चों के योग प्रदर्शन की सराहना की, डॉ. रॉबर्ट गैफ्रिक से भी की मुलाकात

PM Modi Slovakia yoga event: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि वह और स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी स्लोवाक के स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत विशेष योग प्रदर्शन को देखकर बेहद प्रसन्न हुए. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले आयोजित इस प्रस्तुति ने दुनिया भर में योग के बढ़ते आकर्षण और उसकी व्यापक स्वीकार्यता को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “राष्ट्रपति पेलेग्रिनी और मैं स्लोवाकिया के स्कूली बच्चों का खास योग प्रदर्शन देखकर बहुत खुश हुए. जैसे-जैसे दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के करीब आ रही है, युवाओं को योग अपनाते देखना बहुत अच्छा लग रहा है. यह देखकर भी खुशी हो रही है कि योग लोगों को सेहत की साझा कोशिश में साथ ला रहा है.

सोमवार को स्लोवाकिया के प्रेसिडेंशियल पैलेस में लगा योग कैंप

सोमवार को स्लोवाकिया के प्रेसिडेंशियल पैलेस में एक योग कैंप भी लगाया गया. स्लोवाकिया के युवाओं ने पीएम मोदी और राष्ट्रपति पेलेग्रिनी की मौजूदगी में योग किया. विदेश मंत्रालय ने कहा, “पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी के साथ मिलकर स्लोवाकिया के स्कूल के बच्चों का एक खास योग प्रस्तुति देखा. दोनों नेताओं ने भारत और स्लोवाकिया के बीच बढ़ते सांस्कृतिक जुड़ाव के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक तालमेल और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के तरीके के तौर पर योग की अपील पर भी ध्यान दिया.

डॉ. रॉबर्ट गैफ्रिक से भी की मुलाकात

पीएम मोदी ने जाने-माने स्लोवाक स्कॉलर डॉ. रॉबर्ट गैफ्रिक के साथ अपनी बातचीत की जानकारी भी साझा कीं. डॉ. रॉबर्ट ने उपनिषदों का स्लोवाकिया की भाषा में अनुवाद करने में अहम भूमिका निभाई है.पीएम मोदी ने कहा, “कल शाम ब्रातिस्लावा में, मैं डॉ. रॉबर्ट गैफ्रिक से मिला, जिन्होंने उपनिषदों का स्लोवाक में ट्रांसलेट करने के प्रयासों का नेतृत्व किया है. भारतीय इतिहास, संस्कृति और आध्यात्मिकता के लिए उनका जुनून तारीफ के काबिल है.”

यह भी पढ़ें: स्लोवाकिया से पीएम मोदी को मिले सम्मान पर एनडीए नेताओं में उत्साह

21 जून को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता

योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक फायदों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 21 जून को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. यह आइडिया सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सितंबर 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण के दौरान दिया था.संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जबरदस्त समर्थन के बाद 11 दिसंबर, 2014 को आधिकारिक तौर पर 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया. यह उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है. इसे मानव और प्रकृति के बीच सामंजस्य, संतुलन और गहरे संबंध का प्रतीक माना जाता है.

भारत एक्सप्रेस

( साभार; आईएएनएस न्यूज)

 

Swati Pandey

Recent Posts

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

14 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

31 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

49 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

1 hour ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

2 hours ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago