प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने शनिवार को यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की से बात की और यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत के रुख की पुष्टि की. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि टेलीफोन पर बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन से संबंधित हालिया घटनाक्रमों पर अपना दृष्टिकोण साझा करने के लिए ज़ेलेंस्की को धन्यवाद दिया.
दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत ज़ेलेंस्की के उस बयान के कुछ दिनों बाद हुई है जिसमें उन्होंने कहा था कि यूक्रेन-रूस के साथ युद्ध समाप्त करने में भारत के योगदान पर भरोसा कर रहा है.
यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं के जवाब में, ज़ेलेंस्की ने एक्स पर पोस्ट किया, “प्रधानमंत्री @narendramodi, यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. हम शांति और संवाद के प्रति भारत के समर्पण की सराहना करते हैं.”
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने इस पोस्ट के साथ प्रधानमंत्री मोदी का एक पत्र भी शेयर किया. ज़ेलेंस्की ने कहा, “कूटनीति को मज़बूत करने वाला हर फ़ैसला न केवल यूरोप में, बल्कि हिंद-प्रशांत और उससे आगे भी बेहतर सुरक्षा की ओर ले जाता है.”
ज़ेलेंस्की को लिखे अपने पत्र में पीएम मोदी ने भारत के स्वतंत्रता दिवस पर उनके संदेश और “शुभकामनाओं” के लिए ज़ेलेंस्की को धन्यवाद दिया था, साथ ही यूक्रेन को भी शुभकामनाएं दी थीं.
पीएम मोदी ने कहा, “मैं पिछले साल अगस्त में कीव की अपनी यात्रा को याद करता हूं और तब से भारत-यूक्रेन द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति पर ध्यान देता हूं.” उन्होंने आगे कहा कि वह दोनों देशों के ‘पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग’ को मज़बूत करने के लिए ज़ेलेंस्की के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं.
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी…
Assam CM Viral Video: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा लोगों के बीच थे. तभी…
Swami Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासत ने फिर करवट ले ली…
Asian Games 2026 में भारतीय रेसलर अमन सहरावत ने देश की झोली में एक और…
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश को कई सौगात देते हुए…
Olive Ridley Turtles: ओडिशा सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री गणेश राम…