Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पुतिन से मुलाकात से पहले पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से की बात, भारत के शांतिपूर्ण समाधान के रूख को दोहराया

दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत ज़ेलेंस्की के उस बयान के कुछ दिनों बाद हुई है जिसमें उन्होंने कहा था कि यूक्रेन-रूस के साथ युद्ध समाप्त करने में भारत के योगदान पर भरोसा कर रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने शनिवार को यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की से बात की और यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत के रुख की पुष्टि की. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि टेलीफोन पर बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन से संबंधित हालिया घटनाक्रमों पर अपना दृष्टिकोण साझा करने के लिए ज़ेलेंस्की को धन्यवाद दिया.

दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत ज़ेलेंस्की के उस बयान के कुछ दिनों बाद हुई है जिसमें उन्होंने कहा था कि यूक्रेन-रूस के साथ युद्ध समाप्त करने में भारत के योगदान पर भरोसा कर रहा है.

शांति के प्रति भारत के समर्पण की सराहना करते हैं

यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं के जवाब में, ज़ेलेंस्की ने एक्स पर पोस्ट किया, “प्रधानमंत्री @narendramodi, यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. हम शांति और संवाद के प्रति भारत के समर्पण की सराहना करते हैं.”

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने इस पोस्ट के साथ प्रधानमंत्री मोदी का एक पत्र भी शेयर किया. ज़ेलेंस्की ने कहा, “कूटनीति को मज़बूत करने वाला हर फ़ैसला न केवल यूरोप में, बल्कि हिंद-प्रशांत और उससे आगे भी बेहतर सुरक्षा की ओर ले जाता है.”

ज़ेलेंस्की को लिखे अपने पत्र में पीएम मोदी ने भारत के स्वतंत्रता दिवस पर उनके संदेश और “शुभकामनाओं” के लिए ज़ेलेंस्की को धन्यवाद दिया था, साथ ही यूक्रेन को भी शुभकामनाएं दी थीं.

पीएम मोदी ने कहा, “मैं पिछले साल अगस्त में कीव की अपनी यात्रा को याद करता हूं और तब से भारत-यूक्रेन द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति पर ध्यान देता हूं.” उन्होंने आगे कहा कि वह दोनों देशों के ‘पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग’ को मज़बूत करने के लिए ज़ेलेंस्की के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं.


ये भी पढ़ें: PM Modi In China: चीन में ऐसे हुआ पीएम मोदी का भव्य स्वागत, अब SCO समिट में लेंगे हिस्सा; दोनों देशों में बढ़ेगा व्यापार


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital