पीएम मोदी ने जारी किया ऑडियो संदेश
PM Modi: अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है. 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही भगवान राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. कार्यक्रम से पहले आज (12 जनवरी) पीएम मोदी ने एक संदेश जारी किया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि वह 11 दिवसीय विशेष अनुष्ठान की आज से शुरुआत कर रहे हैं.
“मैं आज से 11 दिवसीय विशेष अनुष्ठान शुरू कर रहा हूं”
पीएम मोदी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर की है. जिसमें पीएम मोदी ने लिखा है कि “अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में केवल 11 दिन ही बचे हैं। मेरा सौभाग्य है कि मैं भी इस पुण्य अवसर का साक्षी बनूंगा। प्रभु ने मुझे प्राण प्रतिष्ठा के दौरान, सभी भारतवासियों का प्रतिनिधित्व करने का निमित्त बनाया है। इसे ध्यान में रखते हुए मैं आज से 11 दिन का विशेष अनुष्ठान आरंभ कर रहा हूं। मैं आप सभी जनता-जनार्दन से आशीर्वाद का आकांक्षी हूं। इस समय, अपनी भावनाओं को शब्दों में कह पाना बहुत मुश्किल है, लेकिन मैंने अपनी तरफ से एक प्रयास किया है…”
-भारत एक्सप्रेस
Reliance share price: दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 41% बढ़कर 25,548 करोड़ रुपये होने पर…
राजस्थान के झुंझुनूं जिले के छापोली गांव में सड़क निर्माण के दौरान मिक्सर मशीन 11…
Supreme Court: जज को फोन कर दबाव बनाने के मामले में महाठग सुकेश चंद्रशेखर को…
Ambuja Cements ने अपने कारोबार के विस्तार के लिए करीब 14,500 करोड़ रुपये निवेश करने…
Punjab Politics: विधानसभा चुनावों से ठीक पहले विधायकों का पाला बदलना आम आदमी पार्टी के…
Supreme Court: आजम खान ने अदालत के उस आदेश को रद्द करने और तुरंत रिहाई…