प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते बुधवार को उदयनिधि के सनातन धर्म के खिलाफ दिए गए बयान पर टिप्पणी की है. पीएम मोदी ने इस बयान पर सख्ती से जवाब देने को कहा. ऐसे में माना जा रहा है कि पीएम मोदी की इस हिदायत के बाद विपक्ष की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार और पार्टी कार्यकर्ताओं से इंडिया बनाम भारत की लड़ाई से दूर रहने को कहा है. पीएम मोदी ने कहा है कि इस लड़ाई में उन कार्यकर्तांओं को नहीं शामिल होना चाहिए जो इसके बारे में जानते नहीं हैं. इसके साथ ही पीएम ने ये भी कहा कि इस मुद्दे पर वे लोग ही बयान दें जिन्हें पूरी जानकारी है और तैयारी कर रखी है. पीएम मोदी ने बैठक में इस बात की तरफ भी इशारा किया कि आने वाले दिनों में सरकार इंडिया की जगह पर भारत शब्द का इस्तेमाल करेगी.
गौरतलब है कि एक तरफ तमिलनाडु सरकार के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर दिए गए विवादित बयान को लेकर पूरे देश में सियासी हलचल मची हुई है. वहीं दूसरी तरफ INDIA Vs Bharat को लेकर पूरे देश में बहस छिड़ी हुई है. ऐसे में पीएम मोदी की इन बातों से विपक्ष की मुश्किलें काफी बढ़ सकती हैं. इसके अलावा उदयनिधि के बयान से विपक्षी गठबंधन इंडिया को आगामी विधानसभा चुनावों में भी नुकसान उठाना पड़ सकता है. क्योंकि जिन राज्यों में चुनाव होने वाले हैं वहां पर सनातन धर्म को मानने वाले बहुसंख्यक हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Indore Contaminated Water Deaths: इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पानी कांड मामले की सच्चाई अब जनता…
Monsoon Withdrawal: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत से मानसून लौट रहा है. IMD के अनुसार मानसून…
जानिए कैसे अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की सामाजिक न्याय की जड़ों को बनाए रखते…
RBI Repo Rate Hike: नोमुरा ने अनुमान लगाया है कि RBI अक्टूबर और दिसंबर में…
Asian Games 2026: भारत ने एशियन गेम्स 2026 में एथलेटिक्स में अपना पहला गोल्ड मेडल…
इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती की परिचर्चा में साहित्यकारों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुस्तकों 'जगद्गुरु श्रीशंकराचार्य'…