देश

RSS Chief: आरएसएस चीफ मोहन भागवत का बयान, आपके बूढ़े होने से पहले बनेगा ‘अखंड भारत’, आरक्षण का समर्थन करता रहेगा संघ

आरएसएस प्रमुख भोहन भागवत ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आपके बूढ़े होने से पहले अखंड भारत का सपना पूरा होगा. भागवत ने ये भी कहा कि कई ऐसे देश हैं जिन्हें अपनी गलती का अहसास हो गया है और ये सारे के सारे वो देश हैं जिन्हें अखंड भारत का हिस्सा माना जाता है.

“आपके बूढ़े होने से पहले बनेगा अखंड भारत”

आरएसएस चीफ भागवत ने आगे कहा कि ” मैं नहीं जानता हूं कि अखंड भारत कब तक बनेगा, उसके लिए मुझे ग्रह ज्योतिष देखना पड़ेगा. क्योंकि मैं असल में एक जानवरों का डॉक्टर हूं, लेकिन अगर आपने मन में ठान लिया है कि अखंड भारत बनाना है तो जब तक आप बूढ़े होंगे ये सपना जरूर पूरा हो जाएगा. फिर से स्थितियां बदली हैं और जो देश अलग हुए थे उन्हें अपनी गलती का अहसास हो रहा है.”

यह भी पढ़ें- Sanatan Dharma: “सनातन धर्म पर सख्ती से दें जवाब, इंडिया बनाम भारत की लड़ाई से दूर रहें कार्यकर्ता”, जानें जी-20 बैठक में और क्या बोले पीएम मोदी

“संघ हमेशा से आरक्षण का समर्थन करता रहेगा”

मोहन भागवत ने कहा, जिसने भी भारत के स्वभाव को स्वीकार नहीं किया, वही अलग होता गया, 2 हजार सालों तक जिन लोगों पर अत्याचार किया गया, उन्हें समान अधिकार देने के लिए आरक्षण लाया गया. इसलिए जब तक भेदभाव रहेगा, आरक्षण रहेगा. आरएसएस हमेशा से ही संविधान द्वारा दिए गए आरक्षण का समर्थन करता रहा है और आगे भी करता रहेगा. संघ प्रमुख ने कहा कि संघ को लेकर आम लोगों में एक धारणा रही है कि आजादी के बाद संघ ने तिरंगा ध्वज नहीं फहराया. तिरंगे का सम्मान नहीं किया. जिसपर उन्होंने कहा कि संघ तिरंगे के लिए प्राण दे सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

4 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

6 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

6 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

7 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

7 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

7 hours ago