प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सोर्स-सोशल मीडिया)
Israel-Hamas War: पीएम मोदी ने गुरुवार को इजरायल-हमास युद्ध के बीच फिलिस्तीनी प्राधिकरण के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से बातचीत की. उन्होंने गाजा अस्पताल में मिसाइल हमले में नागरिकों की मौत के लिए राष्ट्रपति महमूद अब्बास के प्रति संवेदना व्यक्त की. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, पीएम ने इजरायल-फिलिस्तीन मुद्दे पर भारत की लंबे समय से चली आ रही “सैद्धांतिक स्थिति” को दोहराया और फिलिस्तीनी राष्ट्रपति से कहा कि भारत नागरिकों के लिए मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगी. वहीं, फोन पर बातचीत में पीएम मोदी ने अब्बास के साथ क्षेत्र में आतंकवाद, हिंसा और बिगड़ती सुरक्षा स्थिति पर भारत की “चिंता” साझा की.
मंगलवार को गाजा के अल-अहली अरब अस्पताल में हुए विस्फोट में लगभग 500 लोगों के मारे जाने की खबर है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कड़ी निंदा हुई है. फ़िलिस्तीनी अधिकारियों ने अस्पताल में विस्फोट के लिए इजरायली हवाई हमलों को दोषी ठहराया, जबकि इजरायल ने इससे साफ इनकार कर दिया. पीएम मोदी ने मंगलवार को ‘एक्स’ पर कहा कि गाजा के अल-अहली अस्पताल में लोगों की दुखद क्षति से गहरा सदमा लगा. पीड़ितों के परिवारों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना है. चल रहे संघर्ष में नागरिकों की हताहत होना गंभीर और निरंतर चिंता का विषय है. इसमें शामिल लोगों को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए.
बता दें कि इजरायल गाजा पर लगातार बम बरसा रहा है. निर्दोष नागरिकों को उत्तर से दक्षिण की ओर जाने के लिए पहले ही विंडो दे दिया गया था. काफी हद तक लोगों ने गाजा के उत्तरी इलाके से दक्षिण की ओर शिफ्ट हो गए हैं. इजरायल अब डोर-टू-डोर ऑपरेशन को अंजाम दे रहा है. उधर हमास इजरायल युद्ध में अमेरिका की एंट्री से रूस बौखला गया है. अब पुतिन ने मिस्र के रास्ते गाजा को मदद करनी शुरू कर दी है. रूस ने पहली खेप में 27 टन मानवीय सहायता भेजा है.
कमोडिटी मार्केट में भारी बिकवाली के चलते सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट…
अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026 (रविवार) को रखा जाएगा. इस दिन माताएं संतान…
Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…
Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…
US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…