कैच पकड़ने के बाद रविंद्र जडेजा (सोर्स-X)
IND vs BAN: वर्ल्ड कप 2023 का 17वां मैच आज भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है. पुणे स्थित महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. बांग्लादेश की बल्लेबाजी के दौरान टीम इंडिया के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने गेंदबाजी से ज्यादा ध्यान अपनी फील्डिंग से खींचा है. उन्होंने बांग्लादेशी खिलाड़ी मुशफिकुर रहीम का शानदार कैच पकड़ा. कैच पकड़ने की तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
बांग्लादेश की बल्लेबाजी के दौरान ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने अपना सुपरमैन वाला अवतार दिखाया है. उन्होंने हवा में छलांग लगाकर एक हैरतअंगेज कैच पकड़ लिया. बांग्लादेश की पारी के 43वां ओवर लेकर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आए. ओवर के तीसरी गेंद पर मुशफिकुर रहीम ने कट शॉर्ट लगाया, लेकिन गेंद सीधे पॉइंट पर तैनात जडेजा के हाथों में चली गई. गेंद अपनी ओर आते देख जडेजा ने जोरदार छलांग लगाकर कैच को लपक लिया और रहीम को पवेलियन भेज दिया.
मुशफिकुर रहीम का कैच पकड़ने के बाद रविंद्र जडेजा ने ग्राउंड की ओर देखकर कुछ इशारा किया. अब कैच पकड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में जडेजा कैच पकड़ने के बाद ग्राउंड की ओर देखते हुए कुछ इशारा करते देखे जा रहे हैं. वीडियो पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. पारी खत्म होने के बाद जडेजा ने बताया कि उन्होंने कैच पकड़ने के बाद किसकी तरफ देखकर इशारा किया था.
ये भी पढ़ें- IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हुए हार्दिक पांड्या, भेजा गया अस्पताल
बांग्लादेश की पारी खत्म होने के बाद रविंद्र जडेजा ने कहा कि मुझे लगता है कि इस पिच पर बिल्कुल भी टर्न नहीं है. ये पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है. यहां पर आपको विकेट टू विकेट गेंद करनी होगी. मैंने जो कैच पकड़ा, वो मेरे फील्डिंग कोच के लिए था. हमारी टीम में मैच के बाद अच्छी फील्डिंग करने वाले को मेडल दिया जाता है. इसलिए कैच लेने के बाद मैं उन्हें कह रहा था कि मैं भी यहां हूं. बता दें कि जडेजा गेंदबाजी करने के साथ ही मैच के दौरान काफी चौकस रहते हैं, कई बार उन्होंने खिलाड़ियों को रन आउट भी किया है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुजरात के…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले 10वें दीपोत्सव से पहले नगर…
आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…
KGMU Conversion: KGMU में कथित धर्मांतरण, प्रेमजाल में फंसाकर यौन शोषण और शिकायतों को दबाने…
मणिबेन पटेल की कहानी सिर्फ सरदार वल्लभभाई पटेल की बेटी होने तक सीमित नहीं है.…