देश

Ganga Vilas Cruise: वाराणसी से 51 द‍िनों के सफर पर न‍िकला दुन‍िया का सबसे लंबा क्रूज, पीएम मोदी ने द‍िखाई हरी झंडी

Ganga Vilas cruise: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज-एमवी गंगा विलास और वाराणसी में टेंट सिटी के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया. पीएम मोदी ने क्रूज को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. वहीं एमवी गंगा विलास क्रूज शिप का शुभारंभ करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज काशी से डिब्रूगढ़ के बीच दुनिया की सबसे लंबी नदी जल यात्रा गंगा विलास क्रूज का शुभारंभ हुआ है. इससे पूर्वी भारत के अनेक पर्यटक स्थल विश्व पर्यटन मानचित्र में और प्रमुखता से आने वाले हैं.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्दिया मल्टी मॉडल टर्मिनल और उत्तर प्रदेश एवं बिहार की सामुदायिक जेटी का उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में पांडु टर्मिनल में एक जहाज मरम्मत सुविधा और एक एलिवेटेड रोड का भी लोकार्पण किया. इस मौके पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) और केंद्रीय बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल सहित अन्य मंत्री भी मौजूद रहे.

पीएम मोदी ने टेंट सिटी का उद्घाटन किया

इसके पहले पीएम मोदी ने वाराणसी में टेंट सिटी का उद्घाटन किया. इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले तीन दिनों में रिवर क्रूज एमवी गंगा विलास के पर्यटकों ने वाराणसी और आसपास के स्थानों का दौरा कर संस्कृति का अनुभव किया. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आज राज्य में 5 नए घाटों का उद्घाटन करेंगे. काशी आज एक नई पहचान के साथ आगे बढ़ रही है.

ये भी पढ़ें: Ganga Vilas: काशी नए युग में प्रवेश करने जा रही है, गंगा विलास रिवर क्रूज के उद्घाटन से पहले बोले सीएम योगी

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद (एनसीएसएम), कोलकाता द्वारा आयोजित गंगा पर एक मोबाइल विज्ञान प्रदर्शनी, ‘अर्थ गंगा’ को भी कंसर्ट से पहले वाराणसी से झंडी दिखाकर रवाना किया गया. वहीं क्रूज सर्विस के शुरू किए जाने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वाराणसी दुनिया की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक राजधानी के रूप में प्रसिद्ध है. पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काशी ने अपनी प्राचीन आत्मा को बरकरार रखते हुए खुद को वैश्विक पटल पर स्थापित किया है. केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने गुरुवार की शाम काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में एक संगीत समारोह, ‘सुर सरिता – गंगा की सिम्फनी’ का आयोजन किया था, जहां प्रसिद्ध संगीतकार और गायक शंकर महादेवन ने अपने गायन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

अद्भुत तपस्या..! 111 डिग्री तापमान में भी जारी रही स्वामी कैलाशानंद गिरि की साधना

हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…

1 minute ago

इंडिगो-अदानी का मास्टरस्ट्रोक! अब इस नए एयरपोर्ट से उड़ेंगी विदेश की उड़ानें

अडाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…

6 minutes ago

ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न, यूनाइटेड हिंदू फ्रंट ने खोला मोर्चा; अध्यक्ष ने बिड़ला मंदिर से निकाला मार्च

Birla Mandir Delhi Protest: एक तरफ विपक्ष चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले…

47 minutes ago

महर्षि वाल्मीकि जयंती: श्रीराम, माता शबरी और निषादराज के प्रसंग से पीएम मोदी ने समझाया सामाजिक समरसता का मतलब

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पीएम मोदी ने रामायण के समरसता और सेवा भाव के संदेश…

2 hours ago

पीएम मोदी ने याद किए भाई परमानंद के बलिदान, बोले- स्वतंत्रता सेनानी ने वीर भगत सिंह को भी पढ़ाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 नवंबर को भाई परमानंद जी की जयंती पर उनके स्वतंत्रता…

2 hours ago

काशी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का किया उद्घाटन, 1000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…

3 hours ago