देश

दिल्ली से देहरादून अब सिर्फ 2.5 घंटे में: पीएम मोदी आज करेंगे 12,000 करोड़ के इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन

पीएम मोदी मंगलवार को दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे (Economic Corridor) का उद्घाटन करेंगे. यह परियोजना दिल्ली और उत्तराखंड के बीच की दूरी को न केवल कम करेगी, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी नई गति देगी. उद्घाटन समारोह से पहले प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश में एक वन्यजीव गलियारे का निरीक्षण करेंगे और उत्तराखंड के एक प्रसिद्ध काली मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे.

प्रधानमंत्री का विस्तृत कार्यक्रम

  • वन्यजीव गलियारा निरीक्षण: प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में स्थित वन्यजीव गलियारे की समीक्षा करेंगे
  • दर्शन और पूजन: सुबह करीब 11:40 बजे प्रधानमंत्री देहरादून के पास स्थित जय मां डाट काली मंदिर में दर्शन और पूजन करेंगे
  • उद्घाटन समारोह: दोपहर करीब 12:30 बजे देहरादून में एक सार्वजनिक समारोह के दौरान वे इस आर्थिक गलियारे का आधिकारिक उद्घाटन करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे

परियोजना की लागत और मुख्य विशेषताएं

करीब 12,000 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से विकसित यह गलियारा 213 किलोमीटर लंबा है. यह छह लेन वाला एक एक्सेस-कंट्रोल्ड कॉरिडोर है जो दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों को जोड़ता है.

  • समय की बचत: इसके शुरू होने से दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा का समय 6 घंटे से घटकर लगभग ढाई घंटे रह जाएगा.
  • बुनियादी ढांचा: सुगम आवाजाही के लिए इसमें 10 इंटरचेंज, 3 रेलवे ओवर ब्रिज (ROB), 4 प्रमुख पुल और 12 वेसाइड सुविधाएं शामिल हैं.
  • स्मार्ट सिस्टम: यात्रियों की सुरक्षा के लिए कॉरिडोर में उन्नत यातायात प्रबंधन प्रणाली (ATMS) लगाई गई है.

पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण के विशेष उपाय

इस कॉरिडोर को पारिस्थितिकी संवेदनशीलता और जैव विविधता को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इसमें मानव-पशु संघर्ष को कम करने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं. एशिया का सबसे लंबा वन्यजीव कॉरिडोर कुल 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड वन्यजीव गलियारा बनाया गया है. जानवरों के लिए 8 रास्ते, हाथियों के लिए 200 मीटर लंबे 2 अंडरपास और डाट काली मंदिर के पास 370 मीटर लंबी एक सुरंग बनाई गई है.

ये भी पढ़ें: यमुनापार की बदली सूरत: सांसद मनोज तिवारी ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद, बोले- ‘एक और सपना हुआ साकार’

क्षेत्रीय विकास और पर्यटन को बढ़ावा

यह कॉरिडोर प्रमुख पर्यटन स्थलों और आर्थिक केंद्रों के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा. पीएमओ के अनुसार, यह परियोजना प्रधानमंत्री मोदी के उस दृष्टिकोण का हिस्सा है जिसमें अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे (Next-gen Infrastructure) को पर्यावरणीय स्थिरता और बेहतर जीवन स्तर के साथ जोड़ा गया है.

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago