देश

पीएम मोदी स्टेट-ऑफ-द-आर्ट नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 अक्टूबर को स्टेट-ऑफ-द-आर्ट नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे. यह मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (अदाणी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स लिमिटेड की एक सहायक कंपनी) और सीआईडीसीओ (महाराष्ट्र नगर एवं औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड) के बीच एक पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) परियोजना है. इसमें मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड की 74 प्रतिशत और सीआईडीसीओ की 26 प्रतिशत हिस्सेदारी है.

दूसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

नवी मुंबई हवाई अड्डा, छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाद मुंबई का दूसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा. इस हवाई अड्डे को हाल ही में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) से परिचालन शुरू करने के लिए हवाई अड्डा लाइसेंस प्राप्त हुआ है. यह हवाई अड्डा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों यात्रियों के लिए स्टेट-ऑफ-द-आर्ट सुविधाओं से लैस है. इसमें लार्ज कमर्शियल एयरक्राफ्ट को हैंडल करने के लिए 3,700 मीटर लंबा रनवे, मॉडर्न पैसेंजर टर्मिनल और एडवांस्ड एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम शामिल हैं. एक बार चालू होने के बाद, इसके शुरुआती चरण में प्रति वर्ष 2 करोड़ यात्रियों (एमपीपीए) को संभालने और मुंबई महानगर क्षेत्र और पश्चिमी भारत की बढ़ती हवाई यातायात मांगों को पूरा करने के साथ-साथ भारत की ग्लोबल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की उम्मीद है.

परिचालन शुरू करने की योजना की हुई घोषणा

यह हवाई अड्डा जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (जेएनपीटी) बंदरगाह से 14 किमी, महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एमआईडीसी), तलोजा इंडस्ट्रियल एरिया से 22 किमी, मुंबई पोर्ट ट्रस्ट (मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक के माध्यम से) से 35 किमी, ठाणे से 32 किमी और पावरलूम शहर भिवंडी से 40 किमी दूर होगा. इंडिगो, अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस जैसी एयरलाइनों ने हवाई अड्डे से परिचालन शुरू करने की योजना की घोषणा की है, जिसमें शुरुआती उड़ानें विभिन्न घरेलू शहरों को जोड़ेंगी.

शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दोगुना बड़ा

इस हवाई अड्डे में 5 लाख मीट्रिक टन प्रति वर्ष क्षमता के साथ एक फुली ऑटो कार्गो टर्मिनल, सेमी-ऑटो मटीरियल हैंडलिंग सिस्टम (एमएचएस), 100 प्रतिशत शिपमेंट ट्रैकिंग, ट्रक मैनेजमेंट सिस्टम, कार्गो कम्युनिटी सिस्टम और कैशलेस और पेपरलेस ऑपरेशन के लिए डिजाइन की गई कार्गो सुविधा होगी. इसके अलावा, नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दोगुना बड़ा है, क्योंकि यह 1,160 हेक्टेयर में फैला है और इसे कई चरणों में विकसित किया जा रहा है.

पूरा होने के बाद, यह हवाई अड्डा 9 करोड़ यात्रियों को सर्विस देने और हर साल 32 लाख मीट्रिक टन (एमएमटी) से अधिक माल का प्रबंधन करने में सक्षम होगा.

ये भी पढ़ें: कतर में यूपीआई लॉन्च के साथ पीयूष गोयल का दौरा बना ऐतिहासिक, भारत-कतर रिश्तों को मिली नई मजबूती

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘मजाक या अमानवीय हरकत?’ इटावा के सरकारी स्कूल में छात्र के सिर पर ‘तबला’ बजाते दिखे प्रिंसिपल, देखें VIDEO

Etawah News: इटावा में छात्र के सिर पर तबला बजाने वाले सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल…

5 minutes ago

सिर्फ बिजनेस नहीं, इंसानियत सर्वोपरि: 26/11 के बाद रतन टाटा ने सिखाया असली लीडरशिप का पाठ

जानिए 26/11 के मुंबई हमलों के बाद देश सहम गया था. लोग इसे अपने-अपने तरीके…

6 minutes ago

‘दाढ़ी-टोपी रूठ जाती…’, अखिलेश अयोध्या गए, राम मंदिर नहीं पहुंचे तो ओम प्रकाश राजभर ने कसा तंज

Om Prakash Rajbhar: अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने तंज…

11 minutes ago

21 बीवियां, 1 झोपड़ी और रोजाना भीख! बांग्लादेशी ‘रंगीले’ भिखारी का कारनामा देख चकराया लोगों का सिर; देखें VIDEO

Bangladeshi News: बांग्लादेश के मोरू मियां का दावा है कि उनकी 21 पत्नियां हैं. भीख…

29 minutes ago

नदीम खान याचिका: दिल्ली हाईकोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार किया, 12 अक्टूबर को होगी सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट ने APCR के राष्ट्रीय सचिव नदीम खान की याचिका पर तत्काल सुनवाई से…

31 minutes ago

इमरान मसूद की ताजपोशी: मुस्लिम आउटरीच या अखिलेश यादव को सीधा संदेश?

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक बदलाव करते हुए आराधना मिश्रा 'मोना' को प्रदेश अध्यक्ष…

34 minutes ago