महाकुंभ में पीएम मोदी.
Maha Kumbh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (5 फरवरी) को प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में डुबकी लगाई. पीएम मोदी ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई. इस अवसर पर उन्होंने भगवा रंग के वस्त्र धारण किए हुए थे. उनके गले और हाथ में रुद्राक्ष की माला थी. पीएम मोदी ने मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धा के साथ संगम में स्नान किया.
पीएम मोदी (Narendra Modi) ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर महाकुंभ स्नान की जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि प्रयागराज में महाकुंभ में आकर धन्य हो गया. संगम पर स्नान एक दिव्य जुड़ाव का क्षण है और इसमें भाग लेने वाले करोड़ों अन्य लोगों की तरह, मैं भी भक्ति की भावना से भर गया. मां गंगा सभी को शांति, ज्ञान, अच्छे स्वास्थ्य और सद्भाव का आशीर्वाद दें.
इससे पहले आज सुबह प्रधानमंत्री का विमान बमरौली एयरपोर्ट पर पहुंचा, जहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों उप मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत किया. एयरपोर्ट से पीएम मोदी हेलिकॉप्टर के जरिए डीपीएस हेलीपैड पहुंचे. वहां से उनका काफिला अरैल स्थित वीआईपी घाट पहुंचा, जहां से वे नाव के माध्यम से संगम पहुंचे और स्नान का धार्मिक अनुष्ठान पूरा किया.
13 जनवरी को शुरू हुए महाकुंभ में अब तक 30 करोड़ से अधिक लोगों ने डुबकी लगा लिया है. प्रधानमंत्री से पहले देश के गृह मंत्री अमित शाह, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी महाकुंभ मेंं स्नान किया है. इसके अलावा विदेशों से भी कई श्रद्धालूओं ने पवित्र डुबकी लगाई है, जिसमें भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक भी हैं. 26 फरवरी को इस भव्य आयोजन का समापन होगा. यूपी सरकार के अनुमान के अनुसार, महाकुंभ में समापन तक 45 करोड़ लोगों के आने की संभावना है.
ये भी पढ़ें: भारत एक्सप्रेस ने किया बिल्डर M3M का पर्दाफाश… लोगों ने कहा- धोखेबाज है कंपनी.. हमारे पैसे खाए… अवैध कब्जा किया
-भारत एक्सप्रेस
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…