देश

सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार और ट्रक में टक्कर, तीन युवकों की मौत

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा मंगलवार की देर रात दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गंगनहर पुल के पास हुआ. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच-पड़ताल में जुट गई.

शामली की तरफ जा रही था तेज रफ्तार एक्सयूवी कार

प्राप्त जानकारी की मुताबिक, सहारनपुर की तरफ से एक एक्सयूवी कार तेज रफ्तार से शामली की तरफ जा रही थी. इसी दौरान जैसे ही कार नानौता थाना इलाके के जंधेड़ी स्थित गंग नहर पुल के पास पहुंची, तभी सामने खड़े एक ट्रक में टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होते हुए ट्रक के नीचे घुस गया.

घटना की जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

इस दुर्घटना में कार में सवार तीनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची किसी तरह से कार में फंसे तीनों शवों को बाहर निकाला. पुलिस तीनों शवों कब्जे में लेकर पहचान करने में जुट गई. घटना की जांच-पड़ताल कर रही है.

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर हाजी रजा की 3 करोड़ की संपत्ति जब्त, जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

-भारत एक्सप्रेस

Vikas Shukla

Recent Posts

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

3 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

16 minutes ago

नमाज वाले खास हरे रेल डिब्बे! भारत में किसके हो रहे हैं तैयार? जानें 915 करोड़ की डील

Indian Railway News: भारत के कपूरथला में नमाज रूम और मजबूत छत वाले हरे रंग…

42 minutes ago

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

49 minutes ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

59 minutes ago