देश

पीएम मोदी ने असम में मां कामाख्या काॅरिडोर का शिलान्यास किया, बोले- हमारे तीर्थ सभ्यता की अमिट निशानियां

PM Modi two days Assam visit: पीएम नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर शनिवार को असम पहुंचे. इसके बाद रविवार सुबह पीएम ने सीएम हिमंता बिस्व सरमा के साथ गुवाहाटी में रोड शो किया. इसके बाद उन्होंने मां कामाख्या मंदिर काॅरिडोर समेत 11 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया. इस दौरान पीएम ने काॅलेज ग्रांउड में लोगों को संबोधित किया.

पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मैं अब यहां मां कामाख्या के द्वार पर आया हूं. आज मुझे मां कामाख्या के दिव्यलोक परियोजना के शिलान्यास करने का मौका मिला. उन्होंने कहा कि लोगों ने आजकल अपनी ही संस्कृति पर शर्मिंदा होने का ट्रेंड बना दिया है. कोई भी व्यक्ति अपने अतीत को भुलाकर सफल नहीं हो सकता. जब काॅरिडोर का काम संपन्न होगा तो मां के दर्शन को आने वाले भक्तों को श्रद्धा और भक्ति की भावना से भर देगा.

यह भी पढ़ेंः केरल में मीनाक्षी लेखी ने लगवाएं भारत माता के नारे, आवाज नहीं आने पर भड़की मंत्री, बोलीं- यहां से चले जाइए

असम में अफस्पा अब बीते जमाने की बात

पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमारे तीर्थ, हमारे मंदिर ये कोई दर्शन करने की जगह नहीं है बल्कि यह हमारे हजारों वर्षों की यात्रा की अमिट निशानियां हैं. भारत ने इतने संकटों का सामना करने के बाद कैसे स्वयं को अटल रखा है. ये इसका जीता जागता प्रमाण है. पीएम मोदी ने उग्रवाद पर बात करते हुए कहा कि असम के 7 हजार से ज्यादा युवाओं ने हथियार छोड़कर देश की प्रगति में काम करने का संकल्प लिया. यहां के कई क्षेत्रों से अब अफस्पा हटा ली गई है. उन्होंने कहा कि कोई भी देश छोटे लक्ष्यों के साथ प्रगति नहीं कर सकता.

असम आज पूर्वोत्तर के इलाज का प्रमुख केंद्र

प्रधानमंत्री ने असम की भाजपा सरकार की तुलना पूर्ववर्ती सरकारों से करते हुए कहा कि पहले असम में सिर्फ 6 मेडिकल काॅलेज थे जबकि आज 12 हैं. असम आज पूर्वोत्तर में इलाज का प्रमुख केंद्र बन रहा है. पीएम ने कहा कि देश में पर्यटन को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है. केंद्र की भाजपा सरकार नाॅर्थ ईस्ट के विकास को लेकर विशेष जोर दे रही है. बीते 10 साल में नाॅर्थ ईस्ट में हमने 6 हजार किमी. के नए हाइवे बनाए हैं.

यह भी पढ़ेंः ‘किसी ने जांघ को सहलाया, उंगलियों से टच किया…’ Spicejet में महिला से छेड़खानी, कंपनी ने दी सफाई

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यूपी भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में होंगे शामिल, चुनाव अभियान को मिलेगी गति

2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…

10 minutes ago

सिगरेट-शराब पर टैक्स से लेकर बार रूम तक! जानिए महिला वकीलों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या-क्या कहा?

Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…

1 hour ago

Delhi Riots Case: ‘हाजिरी और दिल्ली से छूट नहीं!’ जानिए सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका पर क्या कहा?

Supreme court: दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत शर्तों…

1 hour ago

अयोध्या भूमि अधिग्रहण मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, यूपी सरकार बोली- ‘विकास को नहीं रोक सकते’

अयोध्या में भूमि अधिग्रहण को चुनौती देने वाली सरयू नगर विकास समिति की याचिका पर…

1 hour ago