देश

‘X’ पर नंबर-वन बने CM योगी आदित्यनाथ, दिग्गज नेताओं को छोड़ा पीछे, जानें कितने करोड़ हैं फॉलोअर्स

Yogi Adityanath X Account: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता लगातार तेजी से बढ़ती जा रही है. न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि विदेशों में भी उनके हजारों प्रशंसक हैं. इसका ताजा उदाहरण सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स से सामने आया है, क्योंकि इस मंच पर भी वह लोकप्रिय मुख्यमंत्री बन गए हैं.

अगर ‘एक्स’ पर फॉलोअर्स की संख्या के मामले में देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की लिस्ट देखी जाए तो यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पहले नंबर पर हैं जबकि पूरे देश में एक्स पर राजनेताओं के फॉलोअर्स की अगर बात की जाए तो सीएम योगी का तीसरा स्थान है.

‘एक्स’ पर 27.4 मिलियन फॉलोअर्स

बता दें कि, सीएम योगी आदित्यनाथ के अधिकारिक निजी एक्स अकाउंट (@myogiadityanath) पर फॉलोअर्स की संख्या 27.4 मिलियन का आंकड़ा क्रॉस कर गई है. तो वहीं राजनेताओं के पर्सनल एक्स अकाउंट की अगर बात करें तो योगी आदित्यनाथ से आगे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह हैं.

राहुल गांधी से हैं बहुत आगे

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी एक्स पर फॉलोअर्स की रेस में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से पीछे हो गए हैं. तो वहीं योगी की सोशल मीडिया पर लोकप्रियता का अंदाजा इस कदर तेजी से बढ़ रही है कि, वह कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से भी बहुत आगे हैं. एक्स पर राहुल गांधी के 24.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं. तो वहीं अगर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बात करें तो उनके 19.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

ये भी पढ़ें-Jewar Film City: सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट में अयोध्या-काशी से लेकर कश्मीर-गोवा तक की झलक

पर्सनल ऑफिस अकाउंट पर भी हैं खूब चाहने वाले

बता दें कि, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली और उनके बोलने का अंदाज लोगों को खासा पसंद आ रहा है. जब वह मंच पर होते हैं तो लाखों की भीड़ उनको बिल्कुल शांत होकर सुनती है. तो वहीं उनके तेजी से लिए जाने वाले फैसले भी लोगों को पसंद आ रहे हैं. यही कारण है कि वह वर्तमान में युवाओं के खासा पसंदीदा नेता बन गए हैं.

दूसरे प्रदेश की सरकारें भी सीएम योगी से प्रभावित होकर अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कर रही हैं तो वहीं ‘योगी मॉडल’ के रूप में उनकी कार्रवाइयां भी खूब चर्चित हैं. यही वजह है कि उनके व्यक्तिगत एक्स अकाउंट के साथ ही उनके पर्सनल ऑफिस अकाउंट (@myogioffice) भी एक्स पर खासा लोकप्रिय है.

एक करोड़ से अधिक लोग इससे जुड़े हुए हैं और प्रतिदिन की अपडेट से जुड़े रहते हैं. तो वहीं सीएम योगी का पर्सनल ऑफिस अकाउंट देश का सबसे बड़ा पर्सनल ऑफिस अकाउंट है. इसे फॉलो करने वालों की संख्या 10 मिलियन (एक करोड़) से अधिक है. मालूम हो कि इस अकाउंट की शुरुआत साल 2019 जनवरी में हुई थी. इसी के बाद से लगातार लोग इससे जुड़ते जा रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

7 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

8 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

8 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

8 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

8 hours ago