देश

पीएम मोदी आएंगे उत्तराखंड, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिया तैयारियों का जायजा

देहरादून में ‘उत्तराखंड रजत जयंती’ कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं. उत्तराखंड राज्य के गठन को 9 नवंबर को 25 साल पूरे हो रहे हैं. इस ‘सिल्वर जुबली’ के मौके पर देहरादून में खास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिस्सा लेंगे. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं.

सभी तैयारियां समय पर हों पूरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी के उत्तराखंड आगमन से पहले कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया. वे देहरादून वन अनुसंधान संस्थान पहुंचे, जहां यह भव्य कार्यक्रम होगा. मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी तैयारियां समय पर पूरी हों.

उन्होंने कहा कि यह राज्य स्थापना का रजत जयंती वर्ष है. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के आने को लेकर लोगों में जोश है. प्रधानमंत्री मोदी का देवभूमि उत्तराखंड से गहरा लगाव है. उत्तराखंड के लोग भी उन्हें अपने परिवार के सदस्य की तरह मानते हैं. प्रधानमंत्री मोदी के कालखंड में उत्तराखंड में अभूतपूर्व विकास हुआ है. दो लाख करोड़ रुपए से अधिक की योजनाएं राज्य में गतिमान हैं.

पीएम के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह 25 सालों की यात्रा है, जिसके लिए यहां के नौजवानों, माता-बहनों और आंदोलनकारियों ने लड़ाई लड़ी. अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यक्रम में उत्तराखंड एक अलग राज्य बना. जहां अटल जी ने उत्तराखंड राज्य बनाया, वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने इसे आगे बढ़ाने का काम किया है. इसलिए यह रजत जयंती समारोह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की है. देहरादून पुलिस ने 9 नवंबर को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. रविवार को लगभग सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा.

देहरादून पुलिस ने घंटाघर से प्रेमनगर, बल्लूपुर से कमला पैलेस, सेंट ज्यूड्स चौक और प्रेमनगर से धूलकोट तक ट्रैफिक डायवर्जन के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं. अन्य सभी मार्गों पर यातायात सामान्य रूप से चलता रहेगा. दिल्ली, ऋषिकेश, हरिद्वार, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जाने के सभी मार्ग खुले रहेंगे. देहरादून पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की भी अपील की है.

ये भी पढ़ें: बिहार के औरंगाबाद में विपक्ष पर जमकर बरसे पीएम मोदी, NDA की जीत का दावा

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

रतलाम में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी की पेड़ से बांधकर धुनाई, माफी की गुहार लगाता रहा शिक्षक, बरसती रहीं चप्पलें

Ratlam Viral Video: मध्य प्रदेश के रतलाम में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के…

14 minutes ago

‘जब तक पैर साथ देंगे…’, SIR मार्च में जया बच्चन का तेवर, राहुल-अखिलेश के साथ धरने पर बैठीं विपक्ष की नेता

SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसदों ने संसद भवन से निर्वाचन…

19 minutes ago

डिनर के बाद एक ही कार से रवाना हुए मलाइका-अर्जुन, क्या रिश्ते को मिल रहा है दूसरा मौका?

Bollywood News: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के एक साथ स्पॉट होने से उनके पैचअप…

27 minutes ago

‘न कोई कार बिकी, न रॉकेट उड़ा…फिर एलन मस्क ने 24 घंटे में कैसे कमा डाले 5.7 लाख करोड़?

एलन मस्क की नेटवर्थ महज 24 घंटे में करीब 65 अरब डॉलर बढ़कर 1.04 ट्रिलियन…

27 minutes ago

आसमान में मिलेगा लजीज खाना; नवी मुंबई एयरपोर्ट ने TajSATS से मिलाया हाथ, दोगुनी की इनफ्लाइट कैटरिंग क्षमता

Navi Mumbai Airport: नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (NMIA) ने सर्दियों के व्यस्त हवाई यातायात…

27 minutes ago