देश

वाराणसी पहुंचते ही एक्शन मोड में दिखे पीएम मोदी, पुलिस कमिश्नर को तलब कर एयरपोर्ट पर ही ली वाराणसी दुष्कर्म मामले की जानकारी, दिए कड़े निर्देश

वाराणसी, 11 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे हैं. इस दौरान उतरते ही उन्होंने दुष्कर्म की घटना की जानकारी अधिकारियों से ली है. साथ ही ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न होने के निर्देश दिए हैं.

वाराणसी पहुंचते ही एक्शन मोड में दिखे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे होने के बाद पहली बार शुक्रवार को काशी पहुंचे जहां उनका अलग अंदाज देखने को मिला. वह बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से हेलीकॉप्टर से मेहंदीगंज स्थित जनसभा स्थल के लिए रवाना हुए.

पुलिस कमिश्नर से वाराणसी दुष्कर्म मामले की ली जानकारी

जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी दौरे के दौरान एयरपोर्ट पर उतरते ही वाराणसी के पुलिस आयुक्त, मंडलायुक्त और जिलाधिकारी से कुछ दिन पूर्व शहर में घटी एक दुष्कर्म की घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली. उनके द्वारा सभी दोषियों को चिह्नित करते हुए उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने हेतु और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इस हेतु व्यापक व्यवस्थाएं करने हेतु निर्देशित किया.

ये भी पढ़ें: PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री ने काशी को दी करोड़ों की सौगात, पीएम मोदी बोले- काशी ने पकड़ी विकास की नई गति

PM मोदी ने दिए कड़े निर्देश

प्रधानमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इस जघन्य अपराध के सभी दोषियों को चिह्नित कर उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. इसके साथ ही, उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए व्यापक और प्रभावी व्यवस्थाएं करने पर जोर दिया.

मामले में अबतक 9 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी

बता दें कि बीते दिनों वाराणसी में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने 12 नामजद सहित 11 अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.  इस मामले में अबतक 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

विधान परिषद चुनाव में किसका पलड़ा भारी? यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों में वोटिंग, 27 अक्टूबर को नतीजे

MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…

34 minutes ago

Gajkesari Rajyog 2026: नवंबर की शुरुआत में बनेगा सबसे दुर्लभ ‘गजकेसरी राजयोग’! इन 3 राशियों पर होगी छप्परफाड़ धनवर्षा

Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर 2026 की शुरुआत में सिंह राशि में…

49 minutes ago

दिल्ली में वाहन चोरी, रांची में ठिकाना! कांके में रेड के दौरान 2 थार और 4 बाइक बरामद

रांची के कांके में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो थार…

59 minutes ago

काशी के आसमान में गरजे राफेल-सुखोई: ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में वायुसेना के करतबों ने किया मंत्रमुग्ध

वाराणसी में भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में राफेल, सुखोई-30 MKI, तेजस…

1 hour ago

‘थूककर चाटने वाला…’ Ex गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह के पास लौटेंगे पवन सिंह! पत्नी ज्योति ने कसा तंज

पवन सिंह के अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो…

1 hour ago